बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना प्रसाद अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में हुई। इससे पूरे आईसीयू में धुआं भर गया। आईसीयू से 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दमकल विभाग को सुबह 3:55 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
मुजफ्फरपुर के दमकल विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे ने बताया, “हमने आईसीयू से 15-20 मरीजों को बचाया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी मरीजों को पास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।” शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है।
बीते दिन ही दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में भयंकर आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 26 लोग घायल हो गए थे। हौज रानी इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बेड-एंड-ब्रेकफास्ट में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। आग लगने के समय होटल में करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से अधिकतर सो रहे थे।
मालवीय नगर अग्निकांड का जिम्मेदार आखिर कौन?
मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक बार फिर इस घटना ने राजधानी दिल्ली के लचर नागरिक प्रशासन और सुरक्षा इंतजामों की पोल एक बार फिर खोल दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
