नोएडा के सेक्टर-119 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली द अरण्य सोसाइटी की इमारत की 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में एयर कंडीशनर के फटने से आग लगी है।

आग अपार्टमेंट में फैलते ही इमारत से घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

दिल्ली की सोसाइटी में आग

बता दें कि सोमवार तड़के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में चार मंज़िला रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया और छत से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने छत पर मौजूद तीन लोगों (28 वर्षीय गौरव, 25 वर्षीय कायरा और 55 वर्षीय बत्रा) को सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

DFS अधिकारी के मुताबिक आग इमारत की ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 इलेक्ट्रिक मीटर तक ही सीमित थी। इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार ऊपरी मंज़िलें भी हैं। आग पर रात 2.30 बजे तक काबू पा लिया गया और आग बुझाने का अभियान खत्म हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ कोचिंग सेंटर आगजनी में शख्स ने किया था आखिरी कॉल

लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए छात्र-छात्रों के माता-पिता और रिश्तेदार किंग जॉज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शवगृह के बाहर रो रहे हैं और अपने प्रियजनों के साथ हुई आखिरी फोन कॉल को याद कर रहे हैं, जिसमें वे जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर