दिल्ली आबकारी नीति में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार (27 फरवरी 206) को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने सीबीआई के सबूतों को अपर्याप्त बताते हुए जांच एजेंसी को फटकार भी लगाई। क्लीन चिट मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक ने मीडिया से बात करते हुए फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिटाने की साजिश की गई लेकिन सत्य की जीत हुई। अब पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बरी होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है और कहा कि केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।
मनीष सिसोदिया ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, ”सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल – मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।”
यह भी पढ़ें: ‘इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये’, जानिए अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर पत्नी सुनीता का पहला रिएक्शन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। पढ़ें पूरी खबर…
