महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए 7 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इन चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने 145 सीटों के साथ बढ़त हासिल की है। 731 सीटों में से भाजपा 145 सीटों पर, शिवसेना 85 सीटों पर, एनसीपी 80 सीटों पर, कांग्रेस 30 सीटों पर और शिवसेना यूबीटी 21 सीटों पर आगे चल रही है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धराशिव, लातूर की 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। परभनी में सबसे ज्यादा 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद कोल्हापुर में 74.45 प्रतिशत और छत्रपति संभाजीनगर में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में सबसे कम 55.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
ये चुनाव मूल रूप से 5 फरवरी को होने थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में निधन और उसके बाद राजकीय शोक की घोषणा के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर की 12 जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली 125 पंचायत समितियों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 731 जिला परिषद सीटों के लिए 2 हज़ार 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Maharashtra ZP Election Result 2026 LIVE: 4,814 उम्मीदवार 1,462 पंचायत समिति सीट के लिए मैदान में
महायुति को 731 में से 552 सीटों पर जीत
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में महायुति को 731 में से 552 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
जिला परिषद चुनाव के रुझानों में भाजपा 224 सीटों पर चल रही आगे
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 224 सीटों पर आगे चल रही है, दूसरे नंबर पर शिवसेना है जिसकी 139 सीटों पर बढ़त है। इसमें तीसरे नंबर पर एनसीपी है, वह 137 सीटों पर आगे है। जबकि महाविकास अघाड़ी से जुड़े दलों में सबसे आगे कांग्रेस है जो 47 सीटों पर आगे चल रही है।
शिवसेना के पूर्व विधायक ज्ञानराज चौगुले की बेटी जीतीं
धाराशिव जिला परिषद की अलूर पंचायत समिति से आकांक्षा चौगुले ने 3,925 मतों से जीत हासिल कर ली हैं। आकांक्षा, शिवसेना के पूर्व विधायक ज्ञानराज चौगुले की बेटी हैं। इनके लिए डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे और प्रताप सरनाइक जैसे बड़े-बड़े नेताओं ने प्रचार किया था।
धाराशिव जिला परिषद में शिवसेना आगे
धाराशिव जिला परिषद चुनाव में शिवसेना 12 सीटों के साथ आगे चल रही है। साथ ही भाजपा 10 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी है। इसके अलावा, शिवसेना (यूबीटी) को अब तक सिर्फ पांच सीटें हीं हासिल हो सकी हैं, जबकि एनसीपी और कांग्रेस दोनों ने 4-4 सीटें जीती हैं। सपा को भी एक सीट हासिल हुईं है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को भी तीन सीटें मिलीं है।
बीजेपी विधायक राहुल अवाडे की बेटी सनिका अवाडे की जीतीं
बीजेपी विधायक राहुल अवाडे की बेटी सनिका अवाडे ने कोल्हापुर जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज की है। सनिका के जरिए अवाडे परिवार की चौथी पीढ़ी राजनीति में सक्रिय हो गई है।
महायुति से होंगे 12 में से 8 काउंसिल- मंत्री बावनकुले
सोमवार को भाजाप नेता और महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति गठबंधन डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में भी विजयी हुआ है। आगे कहा कि यह जीत ठीक वैसे ही है, जैसे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और म्युनिसिपल काउंसिल या नगर पंचायत के पहले दो चरणों में हुई थी। बावनकुले ने कहा कि महायुति 12 में से 8 काउंसिल में काउंसिल प्रेसिडेंट देगी।
12 जिला परिषदों के चुनाव के रुझानों में आठ पर भाजपा आगे
महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों के चुनाव के रुझानों में आठ पर भाजपा आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर शिवसेना है, जो तीन जिला परिषदों में आगे है। वहीं, एनसीपी भी एक जिला परिषद में आगे है। हालांकि अभी जिला परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी के दल कांग्रेस, शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे की पार्टी एक भी जिला परिषद में बढ़त नहीं बना पाई है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: धराशिव जिला परिषद चुनाव में शिवसेना को बढ़त
धराशिव जिला परिषद चुनाव में शिवसेना 12 सीटों के साथ सबसे आगे है, उसके बाद भाजपा 10 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। शिवसेना (यूबीटी) ने 5 सीटें हासिल की हैं, जबकि एनसीपी और कांग्रेस दोनों ने 4-4 सीटें जीती हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें और समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: भाजपा 145 सीटों के साथ सबसे आगे
जिला परिषद चुनावों की 731 सीटों में से भाजपा 145 सीटों पर, शिवसेना 85 सीटों पर, एनसीपी 80 सीटों पर, कांग्रेस 30 सीटों पर और शिवसेना यूबीटी 21 सीटों पर आगे चल रही है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: उमरगा तालुका के अलूर में अप्पासाहेब पाटिल जीते
धाराशिव: उमरगा तालुका के अलूर में शिवसेना के बागी उम्मीदवार और कोठाली गांव के पूर्व सरपंच अप्पासाहेब पाटिल जीते।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी तालुका में महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की
रत्नागिरी तालुका में महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने 10 जिला परिषद वार्ड और 20 पंचायत समिति वार्डों में जीत दर्ज की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: विधायक अब्दुल सत्तार के बेटे की जीत
विधायक अब्दुल सत्तार के बेटे अब्दुल ने आमेर अम्भाई समूह से शानदार जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रायगढ़ में महेंद्र थार्वे की बहू श्वेता हारीं
रायगढ़ जिले के एक महत्वपूर्ण परिणाम में, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक महेंद्र थोर्वे की बहू श्वेता थोर्वे, कर्जत तालुका के मोटे वेंगांव पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र से हार गईं। लोकसत्ता के अनुसार, उबथा परिवर्तन विकास अघाड़ी की उम्मीदवार चित्रा जगदीश ठाकरे ने यह सीट जीत ली, जो इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: पचोद जिला परिषद में शिवराज भूमरे 354 वोटों से आगे
पचोद जिला परिषद में मतगणना के पहले चरण के बाद सांसद संदीपान भूमरे के भतीजे शिवराज भूमरे 354 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: सांगोला तालुका में एनसीपी की जीत
सांगोला तालुका में जाला जिला परिषद समूह से एनसीपी के अतुल पवार जीते वहीं पूर्व विधायक दीपक सालुंखे के बेटे यशराजे सालुंखे की हार हुई है।
भाजपा के राज्य मुख्यालय पर नहीं मनाया जाएगा जश्न
मुंबई स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजित पवार के निधन के मद्देनजर कोई जश्न नहीं होगा।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: एनसीपी ने जीती 10 सीटें
अब तक एनसीपी ने 10 सीटें, कांग्रेस ने 12 सीटें, भाजपा ने 7 सीटें और शिवसेना ने 6 सीटें जीती हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: 1 वोट से जीते उद्धव के उम्मीदवार
ढोकी पंचायत समिति से शिवसेना ठाकरे गुट के अमर समुद्रे 1 वोट से जीते।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: छत्रपति संभाजीनगर में शिंदेसेना की लीड
छत्रपति संभाजीनगर: शिंदे सेना के जिला परिषद सदस्य और दो पंचायत समिति सदस्य सिल्लोड तालुका के अजंता से जीते। अजंता ग्रुप में शिवसेना की पहली जीत, उम्मीदवार आयशा बेगम जीतीं।
Zilla Parishad Election Result LIVE: सोलापुर में शिंदे सेना का खाता खुला
शिवसेना शिंदे ग्रुप ने सोलापुर जिले में खाता खोला
शिवसेना के दादासाहेब लवटे सांगोला तालुका में महूद ग्रुप से जीते
Zilla Parishad Election Result LIVE: रायगढ़ में एनसीपी का खुला खाता
रायगढ़ पंचायत समिति का पहला नतीजा NCP के पक्ष में
म्हासला पंचायत समिति में खरसाई: NCP के लहू म्हात्रे जीते
रमेश खोत UBT 1220
पाटिल महेश शिंदे ग्रुप 1668
लहू म्हात्रे NCP 2778
नोटा 138
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी में क्या है स्थिति?
रत्नागिरी में पावस ज़िला परिषद: शिंदे शिवसेना के महेंद्र मंडावकर 300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रत्नागिरी में दो इंडिपेंडेंट कैंडिडेट आगे चल रहे हैं: गोलाप ज़िला परिषद ग्रुप से उदय बाने और हतखंबा ग्रुप से परशुराम कदम
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: छत्रपति संभाजीनगर
शिवसेना (UBT) वैजापुर तालुका में 4 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं
कल्याण सिंगर्स
संजय निकम
पद्माबाई शिंदे
कल्याणी मिसाल
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: छत्रपति संभाजीनगर ज़िला परिषद
छत्रपति संभाजीनगर
MP संदीपन भुमरे के भतीजे शिवराज भुमरे आगे हैं।
नेशनलिस्ट पार्टी के विनोद तांबे विहामांडवा ग्रुप से पोस्टल काउंटिंग में आगे हैं।
नेशनलिस्ट संजय वाघचौरे की पत्नी धोरकिन में आगे हैं।
छत्रपति संभाजीनगर ज़िला परिषद लीड:
11 /63
BJP: 04
शिवसेना: 02
शिवसेना UBT: 04
NCP: 01
कांग्रेस: 00
वंचित: 00
MIM: 00
स्वतंत्र: 00
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: 731 जिला परिषद सीटों के लिए मैदान में 2 हज़ार 624 उम्मीदवार
रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर की 12 जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली 125 पंचायत समितियों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 731 जिला परिषद सीटों के लिए 2 हज़ार 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: कांग्रेस विधायक दल के नेता मीडिया से करेंगे बातचीत
जिला परिषद चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार मीडिया से बातचीत करेंगे।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: अजित पवार के निधन के बाद चुनाव कर दिए गए थे स्थगित
पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में निधन के बाद 5 फरवरी को होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
Maharashtra ZP Election Result 2026 LIVE: कितनी वोटिंग हुई
महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, परभनी में सबसे अधिक 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में 55.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
Maharashtra ZP Election Result 2026 LIVE: कितने उम्मीदवार मैदान में
कुल 7,438 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें 731 जिला परिषद सीटों और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए दावेदारी थी।
Maharashtra ZP Election Result 2026 LIVE: कोल्हापुर में कितनी जिला परिषद सीटों पर होगी गिनती
कोल्हापुर में 68 जिला परिषद और 136 पंचायत समिति सीटों के लिए मतों की गिनती की जाएगी।
Maharashtra ZP Election Result 2026 LIVE: 2,624 उम्मीदवार 731 जिला परिषद सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 369 सीट महिलाओं के लिए, 83 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति और 191 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित हैं।

