महाराष्ट्र के सतारा में करंट लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में उनकी जान चली गई। पुलिस ने आगे बताया कि सभी खामगांव के सखरवाड़ी के निवासी थे।

मृतकों की पहचान किसान शिंदे, गंगू सतीश शिंदे, सचिन सतीश शिंदे और आरती सतीश शिंदे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सतीश शिंदे को बल्ब निकालते या लगाते समय करंट लगा। उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी बिजली के झटके की चपेट में आ गए, जिसके परिणामस्वरूप चारों की मौत हो गई।

स्कूल बस नाले में गिरने से 22 छात्र घायल

महाराष्ट्र के लातूर जिले में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल बस के सड़क किनारे बने एक नाले में गिरने से 22 छात्र घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। निरीक्षक बालाजी भांडे ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ जब रचनावाड़ी के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर विद्यालय के लगभग 35 छात्रों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। उन्होंने बताया कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे बस सड़क से उतरकर चाकुर तहसील में संदोल-महांदोल रोड के पास एक नाले में पलट गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को तुरंत चाकुर के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। चाकुर पुलिस थाने के निरीक्षक भांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान में मदद की। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया। हादसे के बाद घायल बच्चों के माता-पिता भी दुर्घटना वाली जगह और अस्पताल पहुंचे और चालक और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: पिंपरी चिंचवाड़ में इमारत ढही, मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में एक इमारत का बड़ा हिस्सा ढह जाने के बाद कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें