महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर घटनाक्रम बदलने का माहौल बन रहा है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा कि शिवसेना (यूबीटी) के कुछ नेता जल्द शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

इसी खतरे को भांपते हुए रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई के मातोश्री में पार्टी सांसदों के साथ बैठक की।

कुल चार सांसद ही बैठक में हुए शामिल

इस बैठक में कुल चार सांसद ही शामिल हुए हालांकि दावा किया गया कि बाकी पांच सांसद वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। लेकिन अरविंद सावंत ने दावा किया कि कुछ सांसदों को इमरजेंसी आ गई थी, इसलिए वे बैठक में नहीं आ सके। शिवसेना यूबीटी के पास अभी कुल 9 सांसद और राज्यसभा में इकलौते सांसद संजय राउत हैं।

बैठक के बाद, शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा, “एक सांसद का बच्चा बीमार है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, दूसरे सदस्य की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है और एक अन्य सदस्य की बेटी की शादी है इसलिए सभी को इन स्थितियों को समझना चाहिए।”

सभी सांसद एकजुट हैं- अनिल देसाई

वहीं, बैठक में शामिल हुए सांसद अनिल देसाई ने कहा, “हमारे सांसदों और विधायकों की नियमित बैठकें होती रहती हैं। इसे बुलाने के लिए किसी खास जरूरत की बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं था। हममें से चार लोग यहां आए थे और पांच अन्य बाहर से (वर्चुअली) जुड़े क्योंकि उन्हें कुछ निजी काम था। लेकिन सभी 9 सांसद एकजुट हैं और साथ हैं। कोई समस्या नहीं है। मीडिया में चल रही सभी अटकलें बेबुनियाद हैं।”

चार सांसद हुए बैठक में शामिल

उद्धव ठाकरे की ओर बुलाई गई बैठक में पार्टी सांसद अनिल देसाई, राज्यसभा सांसद संजय राउत और राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे शामिल थे। इनके अलावा, संजय देशमुख, और नागेश पाटिल अष्टेकर भी बैठक में शामिल हुए थे।

एकनाथ शिंदे के संपर्क में उद्धव के सांसद

उद्धव की यह बैठक उस समय हो रही है, जब खबरें आ रही हैं कि पार्टी के कुछ नेता शिंदे गुट के नेताओं के मुलाकात कर रहे हैं। शिरडी के लोकसभा सांसद भाऊसाहेब वाकचौर बैठक में पहुंचे लेकिन बीच में चले गए। इसके अलावा कुछ चार अन्य सांसद भी मीटिंग में नहीं पहुंचे।

पिछले कुछ दिनों से दावा किया जा रहा था कि उद्धव के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। इन सांसदों के गुट बदलने की चर्चा ने राजनीतिक बाजार में सरगर्मी पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच अलर्ट हुए उद्धव ठाकरे, मातोश्री में जुटेंगे सांसद

शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अहम बैठक बुलाई है। शिवसेना (यूबीटी) के एक सांसद के मुताबिक, यह बैठक रविवार दोपहर मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में ठाकरे के आवास मातोश्री पर होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें