महाराष्ट्र में मिलावटखोरों के खिलाफ एक्शन में जुटे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) विभाग ने बुधवार को डोमिनोज पिज्जा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दरअसल, एफडीए ने मुंबई में डोमिनोज पिज्जा के 3 और सतारा में 1 आउटलेट के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी और हाइजीन के नियमों के उल्लंघन के तहत की गई।
एफडीए अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फूड सेफ्टी और हाइजीन के नियमों के कथित उल्लंघन के लिए यह कार्रवाई की गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई में चेन रेस्टोरेंट के खिलाफ एक खास अभियान के दौरान विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और घाटकोपर वेस्ट में आर-सिटी मॉल में जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे डोमिनोज पिज्जा के 3 आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं सतारा में सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड (पिज्जा हट) के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए।
क्यों लिया गया एक्शन?
विले पार्ले आउटलेट में उसके FSSAI लाइसेंस के डिस्प्ले, पीने के पानी, फूड स्टोरेज, पेस्ट कंट्रोल और हाइजीन सुविधाओं से जुड़ी खामियां पाई गईं। बोरीवली आउटलेट पर FDA ने 15 फीसदी नियमों का पालन नहीं करने पर एक्शन हुआ। इस आउटलेट पर फूड स्टोरेज, टेम्परेचर मॉनिटरिंग, फूड टेस्टिंग, सफाई और पेस्ट कंट्रोल को शामिल करते हुए सुधार के उपाय करने के निर्देश दिए। वहीं घाटकोपर आउटलेट में सफाई, सैनिटेशन शेड्यूलिंग और पेस्ट कंट्रोल के उपायों में पाई गई खामियों के बाद एक्शन हुआ।
एक दिन पहले ब्लिंकिट पर हुआ था एक्शन
बता दें कि एफडीए ने इससे पहले मुंबई में ब्लिंकिट के स्टोर पर भी कार्रवाई की थी। मंगलवार को FDA की टीम ने छापेमारी के दौरान Blink Commerce Pvt. Ltd. का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। यह एक्शन Blink Commerce Private Limited, Gala No. A-03, Plot No. 38, 39 एवं 40, 1st Floor, Sarvodaya Bhuvan, Ramchandra Lane, Malad (West), Mumbai पर हुआ था। अधिकारियों ने 7 अगस्त को इस स्टोर का इंस्पेक्शन किया था।
ब्लिंकिट स्टोर में था कॉकरोच का आतंक
इंस्पेक्शन के दौरान एफडीए की टीम ने अस्वच्छ परिस्थितियां, बड़ी संख्या में कॉकरोच का प्रकोप, खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण, जंग लगे रैक और फर्श पर खाद्य पदार्थ रखे जाना, कोल्ड स्टोरेज की अपर्याप्त सफाई, एक्सपायर्ड तथा छेड़छाड़ किए गए पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का स्टॉक और FIFO/FEFO प्रणाली का पालन नहीं करने जैसी खामियां पाई थीं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में परीक्षा सुधारों के लिए देवेंद्र फड़नवीस का बड़ा फैसला, बनाई हाईलेवल कमेटी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को सरकारी भर्तियों से जुड़े परीक्षा सिस्टम में व्यापक स्तर पर सुधार के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से एक्स पर ट्वीट कर बताया कि सरकारी भर्ती की परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए राज्य में उच्च-स्तरीय समिति बनाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
