श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
89 साल के महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया था।
अस्पताल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, प्रारम्भिक जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि वह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। वह इस समय ICU में भर्ती हैं, जहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर को लेकर अमित शाह से किए पांच सवाल
श्रीराम मंदिर दान चोरी मामले में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के लोग राम को भगवान नहीं मानते और योगी-मोदी सरकार दान चोरों को बचा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
