MP Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर 17-18 अगस्त की दरमियानी रात एक पिकअप और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। पिकअप में मजदूर सवार थे। इनमें से 8 मजदूरों की मौत हुई है और 32 मजदूर घायल हो गए हैं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ था। हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निवासी थे और धान की रोपाई का करने के लिए वहां गए थे। काम पूरा हो गया था और वे लौट रहे थे।

ग्रामीणों ने की अस्पताल पहुंचाने में मदद

बता दें कि यह हादसा छीमका गांव के पास हुआ, जब ग्रामीणों को इस हादसे की सूचना मिली तो वे मदद के लिए पहुंचे। मौके पर गोहद चौराहा थाना पुलिस के जवान भी पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है और उनकी शिनाख्त की जा रही है।

गोवंश बचाने के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट

मीडिया से बातचीत में घायल हुए एक मजदूर ने बताया, “हम सभी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अलग-अलग गांवे रहने वाले मजदूर हैं और डबरा के चीनोर इलाके में कुछ दिन पहले धान की रोपाई का काम करने आए थे। काम खत्म होने के बाद सभी पिकअप लोडिंग वाहन में बैठकर लौट रहे थे. तभी टक्कर हो गई।”

पुलिस के मुताबिक छीमका मोड़ के पास सड़क पर बैठे गोवंश को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो गया था। इसके चलते ट्रक सीधे डंपर से जा भिड़ी। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दलितों को कुर्सियों से उठाने का आरोप

राजस्थान के भीलवाड़ा के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान कुछ दलितों से कथित तौर पर कुर्सियां खाली करने के लिए कहे जाने के बाद राजस्थान पुलिस ने FIR दर्ज की है। FIR 35 साल के रामेश्वरलाल बैरवा और 37 साल के गोपीलाल बैरवा की शिकायत के बाद दर्ज की गई, जिन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना 15 अगस्त को उनके गांव भाकलिया के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के फंक्शन में हुई। पढ़िए पूरी खबर…