मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की सीमा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ा कर 100 लाख मीट्रिक टन कर दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर एक पोस्ट कर कहा, “प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है, इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है।”

इसी पोस्ट में मोहन यादव ने आगे कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है।