scorecardresearch

लखनऊः पत्नी ने लगाया लव जिहाद का आरोप, बोलीं- गैर मुस्लिम लड़कियों को लाकर करवाता है धर्मांतरण

मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर लव जिहाद कानून, दहेज उत्पीड़न, वसूली जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

rajasthan, MLA, slapped, head constable, jansatta
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (express file photo)

एक मुस्लिम महिला ने अपने पति के खिलाफ लखनऊ के इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने पति पर लव जिहाद के लिए अभियान चलाने, हथियारों की अवैध तस्करी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी सास पर भी आरोप लगाए हैं।

बता दें कि महिला का पति बेंगलुरू की एक दरगाह,खानकाह-ए-अशरफिया हुसैनिया कुतुब,का प्रमुख है। एडीसीपी, उत्तर, प्राची सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर लव जिहाद कानून, दहेज उत्पीड़न, वसूली जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने अपनी आपबीती में कहा कि उसने आरोपी अशरफ से 2019 में शादी की थी। महिला ने बताया कि शुरुआत में तो सब ठीक था। लेकिन वक्त के साथ महिला के ससुराल वालों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह गैर-मुस्लिम महिलाओं के साथ दोस्ती करे और उन्हें घर लेकर आए।

महिला ने कहा कि उसने अपनी शादी को बचाने के लिए ऐसा ही किया। महिला ने कहा कि जब वह गर्भवती हुई तो उसके पति औैर सास ने मिलकर उसका गर्भ जांच कराया और जब उन्हें यह पता चला कि महिला के पेट में एक बच्ची है तो उन्होंने पीड़िता की जमकर पिटाई की। यहां तक कि आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों से 25 लाख रुपए तक की मांग की। दबाव बनाने पर पीड़िता के घरवालों ने 7.5 लाख रुपए तक आरोपियों को दे दिए।

पीड़िता ने बताया कि उसकी सास और पति मिलकर लव जिहाद का अभियान चला रहे हैं। महिला का कहना है कि कुछ विदेशी मूल के लोग उसे प्रताड़ित भी किया करते थे। महिला ने आरोप लगाया कि दरगाह की आड़ में अवैध पैसो और हथियारों का कारोबार हुआ करता था।

महिला ने बताया कि उसके पति ने एक हिंदू लड़की से शादी की और उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद महिला को हथियार चलाने में ट्रेनिंग दी गई।

पीड़िता ने बताया कि उसके सुसराल वालों ने धमकी दी कि अगर वे उन्हें 17.5 लाख रुपए नहीं देती है तो वे उसे घर में नहीं आने देंगे। इसके बाद पीड़िता लखनऊ लौटी और उसने यहां अपनी बेटी को जन्म दिया।

पढें राज्य (Rajya News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 07-07-2021 at 17:57 IST
अपडेट