उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर भारी बारिश के बाद करीब 10 से 12 फीट का गड्ढा बन गया। बुधवार सुबह इसी गड्ढे में एक युवक मोटरसाइकिल लेकर गिर गया। जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली तुरंत युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। इसके बाद एक क्रेन मंगवाई गई और उसकी मदद से मोटरसाइकिल को बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद सड़क निर्माण विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि जब यह घटना हुई, उस समय कोई वहां पर मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी ने यह नहीं देखा कि वह कैसे गिरा। नगर निगम और पुलिस की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। वहां पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे। गड्ढे की गहराई की वजह से यह वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा है। हालांकि अब सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। नगर निगम की टीम गड्ढे भरने का काम कर रही है।

लखनऊ में हुई भारी बारिश

बता दें कि लखनऊ में मंगलवार को काफी अधिक बारिश हुई। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे बारिश शुरू हुई थी, रात करीब 8:30 बजे तक बारिश हुई। इसके कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लखनऊ के विक्रांत खंड, हजरतगंज, इंदिरा नगर, आशियाना, कृष्णा नगर, भूतनाथ, लेखराज और आलमबाग सहित कई इलाकों में बारिश के कारण नाले ओवरफ्लो हो गए।

कई जगह धंसी सड़क

वहीं तीन जगह पर सड़क पर गड्ढा बनने की खबरें भी सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के कारण चिनहट में रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने की सड़क भारी बारिश के कारण धंस गई। यहां पर लगभग 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। इसके अलावा हनुमान मार्केट चौराहे के पास मैनहोल के पास की सड़क भी धंस गई। यहां पर भी करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इन घटनाओं के बाद प्रशासन और नगर निगम को सूचना दी गई। हालांकि मौके पर तुरंत कोई रिस्पांस नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- ‘जब तक नया चेहरा नहीं आता, योगी ही मुख्यमंत्री का चेहरा’, केशव प्रसाद मौर्य बोले- हमारे और उनके बीच कोई दीवार नहीं

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा के भीतर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। 2027 में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने सीधा जवाब देते हुए कहा, “जब तक कोई नया चेहरा नहीं आ जाता, मुख्यमंत्री का चेहरा योगी आदित्यनाथ ही हैं।” पढ़ें पूरी खबर