लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल की संख्या घटा दी गई है। एनएचएआई यानी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर टोल की संख्या को घटाकर चार कर दिया है, जो पहले पांच हुआ करता था। इसका फायदा लखनऊ और कानपुर जाने वालों को होगा।
लखनऊ से कानपुर जाने या आने वाले यात्रियों के लिए अब पहला टोल मिर्जापुर पिनवट नहीं, बल्कि शिवपुरा होगा। इस बदलाव के बाद बनी से पहले पड़ने वाले जुनाबा और हरौनी तक एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
मिर्जापुर पिनवट टोल खाली
एनएचएआई ने आउटर रिंग से जुड़े मिर्जापुर पिनवट टोल को फिलहाल खाली रखा है। यहां न तो कोई बैरियर लगा रहेगा और न ही कोई स्टाफ तैनात होगा। यह टोल लखनऊ के चारों तरफ बनी 105 किलोमीटर की आउटर रिंग से जुड़ा हुआ है। आउटर रिंग रोड के प्रोजेक्ट में यह टोल शामिल था, पर भविष्य में यहां टोल टैक्स की संभावना अभी भी अनिश्चित है।
हाल ही में रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा था कि आउटर रिंग रोड पर कोई टोल नहीं वसूला जाएगा, इस कारण अभी भी यहां कोई टोल नहीं लग रहा।
इस मामले को एचएचएआई ने भविष्य के लिए छोड़ दिया है। सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित मिर्जापुर पिनवट से एक्सप्रेस-वे छह लेन का आरंभ होता है। एक्सप्रेस-वे पर पहला टोल शिवपुरा है, जो जुनाबा और हरौनी जाने वाले रैंप पर सड़क के दोनों तरफ बनेगा। इन रैंप पर सड़क का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है।, जबकि टोल के गेट और अन्य उपकरण लगने अभी बाकी हैं। दूसरा टोल बनी के पास, तीसरा अमरसस गांव के पास और चौथा आजाद चौक पर रहेगा।
एक्सप्रेस-वे पर मिलेंगी ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं
एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे पर आराम करने की जगह और ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड मुहैया कराएगी। एनएचएआई ने इसके लिए एक साल पहले ही एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर जमीनें उपलब्ध करा दी थीं। एनएचएलएमएल ने यहां मूलभूल सुविधाओं के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिया है।
ये कंपनी करेगी संचालन
इस एक्सप्रेस-वे को बनाने वाली कंपनी पीएनसी चारों टोल का संचालन 15 साल तक करेगी। टोल वसूली की निगरानी एनएचएआई करेगी। एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 35 पर एनएचएआई ने अपना कार्यालय बनाया है, जिससे 63 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे पर नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग, 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक
लखनऊ के विकास नगर के टेढ़ी पुलिया इलाके में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई जिससे 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों के अनुसार, रिंग रोड के पास एक खाली भूखंड में झोपड़ियों में आग लग गयी तथा काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
