Ghaziabad News: गाजियाबाद के ग्रीनफील्ड स्कूल में बुधवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया। इससे स्कूल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ स्कूल परिसर से गुजरता हुआ और क्लारूम में से एक की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और वन विभाग को सूचित किया गया। तेंदुए को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
इस घटना के बाद बच्चों को घर वापस भेज दिया गया। साथ ही इस दिन होने वाले एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है और तलाशी अभियान जारी रहने के कारण इलाके में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए स्कूल के आसपास जाल बिछाया है। अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
पूरे स्कूल के एरिया को कवर कर लिया है- ईशा तिवारी
डिविजनल फॉरेस्ट अफसर ईशा तिवारी ने बताया, “स्कूल प्रशासन ने हमें सुबह करीब 7:50 बजे फोन किया। उन्होंने बाहरी सिक्योरिटी कैमरे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक जानवर आता-जाता दिख रहा है। यह तेंदुआ प्रतीत होता है। तेंदुए को देखते ही हमारी टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद से परिसर में ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन सुबह 8:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगा कि चारदीवारी के अंदर कुछ छिपा हुआ है। इसलिए हमने पूरे स्कूल क्षेत्र को घेर लिया। हमारी एक टीम रास्ते में है। स्कूल सुबह से बंद है। कोई भी हलचल दिखाई देने पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।”
एनडीआरएफ रोड पर भी दिखा था तेंदुआ
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सूर्यबली मौर्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ मंगलवार की रात को एनडीआरएफ रोड पर सीसीटीवी में नजर आया। वहीं यह करीब सुबह छह बजे ग्रीन फील्ड स्कूल में घुस गया। सुरक्षाकर्मियों ने इस तेंदुए को स्कूल में देख लिया और स्कूल मैनेजमेंट को सूचना दी। इसके बाद बुधवार को होने 11वीं के होने वाले एग्जाम को स्थगित कर दिया गया और अभिभावकों को बच्चों को ना भेजने की अपील की गई। स्कूल के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के गांव में डंपिंग ग्राउंड को लेकर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के तहत ट्रोनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव में गार्बेज डिस्पोजल सेंटर को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पचायरा, बदरपुर और मीरपुर हिंदू गांव के किसान और ग्रामीण लंबे समय से इस गार्बेज डिस्पोजल सेंटर का विरोध कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
