Lalu Yadav Kidney Transplant: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का पांच दिसंबर को सिंगापुर (Singapore) माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और डोनर रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दोनों स्वस्थ हैं।
तेजस्वी यादव ने शेयर किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन 1 घंटे में पूरा हुआ। लालू से पहले उनकी बेटी रोहिणी का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल दोनों ICU में हैं। मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा ठीक हैं।
बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
ट्वीट कर की थी दुआ की अपील
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को अस्पताल ले जाया गया था जहां किडनी प्रत्यारोपण से पहले रोहिणी आचार्य की भी जांच की गयी थी। किडनी ट्रांसप्लांट से पहले लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होने दुआएं देने की अपील की है।
RJD सुप्रीमो के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हो रहा है।
बिहार में हुई पूजा अर्चना
लालू यादव का तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है। उनके किडनी ट्रांसप्लांट से पहले बिहार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पूर्व बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता, विधायक रीतलाल यादव, वरिष्ठ आरजेडी नेता रामपन्नी सिंह, मुखिया शिव कुमार यादव समेत कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया था।
सिंगापुर में सफल हुआ लालू का किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी ने दी किडनी, देखिए पहली तस्वीर
पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में भी लालू यादव के लिए पूजा अर्चना की गई थी। युवा आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के सफल ऑपरेशन की कामना करते हुए पूजन और हवन किया था। इसके साथ ही कई और जगहों से भी पूजा अर्चना और दुआओं की खबरें जारी हैं।