Ladli Behna Yojana March 34th Kist: मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म हो गया। जी हां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। शुक्रवार (13 मार्च) को सीएम ने 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 1500 रुपये भेजे। ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) मोड के जरिए भेजे गए।
साल 2023 में मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस स्कीम को शुरू किया था। इस स्कीम के तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
क्या है लाड़ली बहना योजना?
पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया।
लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500 रुपये
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है।
आपके खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक
– लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
– आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
– कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
– ओटीपी दर्ज करें और ‘खोजें’ पर क्लिक करें।
– इसके बाद स्क्रीन पर तुरंत आपके भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।
लाड़ली बहना योजना का क्या है उद्देश्य?
सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना है। योजना का उद्देश्य परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।
