पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक टीचर का बेहद क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां न्यू अलीपुर में एक दो वर्षीय बच्चे को टीचर ने उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसक पैर टूट गया। कारण महज इतना था कि वह बस रो रहा था और इसी बात पर टीचर को गुस्सा आ गया।
मां को घटना की जानकारी तब मिली जब उनका बच्चा प्री-नर्सरी स्कल से घर लौटा और उसने उन्हें बताया कि दाहिने पैर में बहुत दर्द था। जब मां ने आगे पूछा कि कैसे हुए क्या हुआ तो उसने बताया कि टीचर ने उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद माता-पिता आनन-फानन में उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने फैक्चर की पुष्टि की।
इसके बाद पैरेंट्स ने आरोप लगाया कि एक टीचर ने उनके बच्चे को उठाया और जमीन पर पटक दिया क्योंकि वह रो रहा था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर रविवार को टीचर सुनंदा पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जब बच्चा रोने लगा तो टीचर को गुस्सा आ गया और गुस्से में उन्होंने उसे उठाकर ज़मीन पर पटक दिया।
स्कूल प्रशासन ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने टीचर को नौकरी से निकाल दिया है। मामले को बाल आयोग के पास भी भेजा गया है।
पुलिस ने जान-बूझकर गंभीर चोट पहुंचाने और बच्चे के साथ क्रूरता से जुड़े जुवेनाइल जस्टिस (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की चल रही जांच
पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, “आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।”
पुलिस घटना वाले दिन क्लासरूम के CCTV फ़ुटेज की जांच कर रही है और जांच के तहत स्कूल अधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी।
इस घटना ने क्लासरूम में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएँ पैदा कर दी हैं, क्योंकि पैरेंट्स स्कूल में बच्चों की सुरक्षा स्कूल और टीचर्स के हवाले छोड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, बंगाल उपचुनाव पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में FIR दर्ज
पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर रेजिनगर उपचुनाव के बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। रेजिनगर में बीजेपी के शंखनाद सरकार ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) को 75,691 वोटों से हराया है। शुक्रवार को गिनती के दिन अभिषेक बनर्जी ने X पर पोस्ट किया था कि बूथ नंबर 109, रेजिनगर AC पर रजिस्टर्ड वोटर 772 है जबकि BJP को कथित तौर पर 909 मिले हैं। नॉर्थ कोरिया भी इस चुनावी गणित को समझाने में मुश्किल महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि मिस्टर ज्ञानेश कुमार, एक बूथ पर एक पार्टी को उसके पूरे वोटरों से ज़्यादा वोट कैसे मिलते हैं? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
