कोलकाता के हावड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां 16 साल की एक स्कूली छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक शख्स उसका पीछा कर रहा था, हालांकि लड़की ने उसके प्रेम प्रस्ताव को पहले ठुकरा दिया था। 10वीं क्लास की छात्रा बुधवार शाम करीब 7 बजे साइकिल से घर लौट रही थी, तभी उसका पीछा किया गया और उस पर हमला किया गया। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक 24 साल के समीर दास ने उसके गले, हाथों और पेट पर कई बार चाकू से वार किया।
साइकिल से लौट रही छात्रा का रोका रास्ता
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “लड़की अपनी ट्यूशन क्लास से साइकिल से लौट रही थी तभी आरोपी युवक ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, उसने चाकू निकाला और अंधाधुंध वार करने लगा, वह सड़क पर गिर पड़ी।”
गुस्साए लोगों ने आरोपी को काबू किया और बुरी तरह पीटने के बाद उसे पास के पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। लड़की को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और बाद में हावड़ा ज़िला अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
फैक्ट्री में काम करता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि उत्तरी बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला दास हावड़ा की एक फैक्ट्री में काम करता है, लंबे समय से वह 16 साल की लड़की का पीछा कर रहा था। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि यह अपराध लड़की द्वारा प्रस्तावों को बार-बार ठुकराए जाने के बाद बदले की भावना से किया गया। घटना के बारे में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या की जांच चल रही है।” हमलावर को कड़ी पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन खौफनाक अपराध
यह घटना कोलकाता के पास बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ हुए भयानक गैंगरेप और हत्या के बाद हुई है। इस मामले के आरोपी प्रभाष मंडल को एनकाउंटर में मार गिराया गया; उसने क्राइम सीन को दोबारा बनाने (री-कंस्ट्रक्शन) के दौरान एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश की थी।
हावड़ा में हुई हत्या की यह घटना बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के सोदेपुर में एक महिला की हत्या के कुछ ही दिनों बाद हुई है। सुभाष दास ने दिन-दहाड़े अपनी अलग रह रही पत्नी गीता दास की हत्या कर दी। हमले के बाद, सुभाष ने खुदकुशी की कोशिश में खुद को चाकू मार लिया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे इन अपराधों ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। पार्टी मई में राज्य चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई थी।
यह भी पढ़ें- कन्नौज में खाली क्लास देख स्कूल टीचर करने लगे रोमांस, दोनों हुए निलंबित
एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। और अधिक पढ़ें…
