Gadchiroli Maoists attack: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों ने पुलिस की एक गाड़ी पर IED से हमला किया। इसमें 15 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के इस वाहन में 16 जवान सवार थे। फिलहाल पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बता दें कि इस हमले से कुछ ही घंटे पहले गढ़चिरौली में करीब 30 वाहनों में आग लगा दी गई थी। इस घटना में नक्सलियों का हाथ होने की बात सामने आई है।
कैसे हुआ हमला : जानकारी के मुताबिक, पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) एक ऑपरेशन के लिए महाराष्ट्र जा रही थी। इस दौरान माओवादियों ने एक पुलिया के नीचे आईईडी फिट कर रखा था। जैसे ही पुलिस का वाहन पुलिया पर पहुंचा, माओवादियों ने धमाका कर दिया।
National Hindi News, 1 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
लगातार ऑपरेशन कर रहे थे ये कमांडोज : बता दें कि सी-60 टीम के ये कमांडो नक्सलियों के खिलाफ करीब एक साल से अभियान चला रहे थे। उन्हें इसमें काफी सफलता भी मिल रही थी। बता दें कि सी-60 कमांडो पर हुए इस हमले से ठीक एक साल हुई मुठभेड़ में 40 नक्सली मारे गए थे।
किन्हें बनाया गया निशाना : माओवादियों ने सी-60 कमांडो टीम की एक टीम को निशाना बनाया। यह टीम महाराष्ट्र दिवस के मद्देनजर पैट्रोलिंग कर रही थी। पीएम मोदी ने इस हमले पर दुख जताया है। उनका कहना है कि मैं बहादुर सुरक्षा बलों को सलाम करता हूं। उनकी शहादत कभी नहीं भुलाई जा सकती। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।