स्वच्छ भारत अभियान: किरण बेदी ने कहा- सड़क से हटाए जाएं कुत्ते, पोटी से कर देते हैं सब गंदा
पुदुचेरी में सफाई अभियान के तहत हमेशा कुत्ते का मल ही साफ करते रहते हैं। जो अगले दिन फिर वैसे ही हो जाता है।

किरण बेदी जबसे पुदुचेरी की उपराज्यपाल बनी हैं सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब किरण बेदी ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर एक और बेतुका बयान दे दिया है। पिछले दिनों केरल में सड़क छाप कुत्तों को मारने के बाद से ऐसे अवारा कुत्तों को लेकर चर्चा बनी हुई है। इस चर्चा में किरण बेदी ने कहा है कि जब हमे विदेश जाते हैं तब हमें सड़कों पर कुत्ते नहीं दिखाई देते। वहां पर अगर कोई पालतू कुत्ता सड़क पर मल कर देता है तो वो उसे स्वयं साफ करते हैं। हर कुत्ते का लाइसेंस नंबर होता है। लेकिन यहां पुदुचेरी में सफाई अभियान के तहत हमेशा कुत्ते का मल ही साफ करते रहते हैं। जो अगले दिन फिर वैसे ही हो जाता है।
पुदुचेरी में बड़ी मात्रा में टूरिस्ट आते हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि पुदुचेरी की सड़कों पर ऐशे अवारा कुत्ते ना हो। पुदुचेरी के बीच, ऐतिहासिक इमारतें, पर्यटन स्थल, और महत्वपूर्ण बाजारों में कुत्तों बड़ी मात्रा में है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जरूरी है कि सड़कों से ऐसे कुत्ते भी हटाए जाएं। धीरे धीरे हमें इन्हें भी साफ करना चाहिए। पुदुचेरी एनिमल वेलफेयर ऐसे अवारा जानवरों की का रखरखाव कर सकता है। पशु प्रेमी उन्हें वहां जाकर खाना दे सकते हैं साथ ही होटर और रेस्टोरेंट भी चाहे तो योगदान दे सकते हैं। एक साफ और सुरक्षित पुदुचेरी ही संपन्न पुदुचेरी बन सकता है। जनवारों की देख-भाल करते समय हमें इंसानों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वो भी आवश्यक है।