UP News: एलीपीजी संकट के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच अब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है। इतना ही नहीं, केशव ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है।
प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण देश और दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस संकट से पहले जहां रोजाना 50-55 लाख गैस सिलिंडर बुक होते थे, अब यह आंकड़ा 88 लाख तक पहुंच गया है। अखिलेश यादव और या राहुल गांधी दोनों ही माहौल खराब करने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। उनके बयानों से देश में दहशत फैल रही है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
बंगाल चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केशव प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता से बाहर होने वाली है और BJP सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पक्ष में बने माहौल ने टीएमसी को हिलाकर रख दिया है। इसलिए वे आक्रामक रुख अपना रहे हैं, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं, लेकिन जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज स्थिति परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है।
अखिलेश ने क्या कहा था?
बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने में विफल रही है और देश में LPG सिलेंडरों की चल रही कमी में इसका भी हाथ है। अखिलेश यादव मुंबई में थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चल रहे अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के बीच भारत को वैश्विक शांति के लिए और अधिक मज़बूत रुख अपनाना चाहिए था।
अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल रही है। भारत की ऊर्जा सुरक्षा और LPG आपूर्ति सीधे तौर पर वैश्विक कूटनीति से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘ऐसे सवाल ना पूछें जिनसे भावनाओं को ठेस पहुंचे’ SI परीक्षा में पंडित विकल्प पर बोले सीएम योगी

पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल पर कड़ा रुख अपनाते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह सभी भर्ती बोर्डों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के प्रश्न पत्रों में ऐसी कोई टिप्पणी न हो, जिससे किसी भी व्यक्ति, जाति, संप्रदाय या समुदाय की गरिमा या आस्था को ठेस पहुंचे। यह भी पढ़िए…
