केरल की यूडीएफ सरकार ने बुधवार को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। केरल लोक भवन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के पास वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन सहित 35 विभाग हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सोंपी गई है। केरल के विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को सत्ता से बाहर कर दिया था।

अधिसूचना के मुताबिक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, एआई, स्टार्टअप, खनन एवं भूविज्ञान और हथकरघा एवं वस्त्र विभाग की देखरेख करेंगे।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ को बिजली, पर्यावरण और संसदीय मामलों का प्रभार दिया गया है जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन स्वास्थ्य, देवस्वोम, खाद्य सुरक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित सात विभागों का नेतृत्व करेंगे। इनके अलावा, रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, ए.पी. अनिल कुमार भूमि और राजस्व विभाग के प्रमुख होंगे।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता एन. शम्सुद्दीन सामान्य शिक्षा मंत्री होंगे।

लोक भवन ने बताया कि रेवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के विधायक शिबू बेबी जॉन को वन एवं वन्यजीव संरक्षण और कौशल विकास विभाग सौंपा गया है जबकि केरल कांग्रेस (जोसेफ) के विधायक मोन जोसेफ सिंचाई, भूजल, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं आवास विभागों के प्रमुख होंगे।

‘राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाइए’

केरल के वायनाड में पार्टी दफ्तर की दीवारों और आस-पास के इलाकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।