केरल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे वीडी सतीशन ने रविवार को अपनी कैबिनेट के सदस्यों के नाम का ऐलान किया है। केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा।
सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे। केरल के विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को सत्ता से बाहर कर दिया था
थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर होंगे जबकि शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे। पीटीआई के अनुसार सतीशन ने कहा, “सूची में शामिल और बाहर दोनों जगह कई काबिल नेता हैं लेकिन कांग्रेस को ऐसे फैसले लेते समय सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और कई अन्य कारकों पर विचार करना होता है।”
सतीशन ने कहा कि गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर विचार करने के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया और पोर्टफोलियो के बंटवारे पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है।
सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल की सूची में जगह नहीं मिल सकी। उन्होंने इसे राज्य में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया।
‘राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाइए’
केरल के वायनाड में पार्टी दफ्तर की दीवारों और आस-पास के इलाकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
