Himachal Pradesh Kasauli Election Results 2022, Rajiv Saizal vs Vinod Sultanpuri Election Result 2022: कसौली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल को कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने 6768 मतों से मात दी है। इस विधानसभा चुनाव में राजीव सैजल को 39.6% और कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 52.1% वोट मिले हैं।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की कसौली विधानसभा सीट 2022 के चुनाव में सुर्खियों में बनी हुई है। जयराम ठाकुर सरकार (Jairam Thakur Government) में परिवार कल्याण, स्वास्थ्य और आयुर्वेद मंत्री राजीव सैजल के इस सीट से चुनाव लड़ने के कारण यह सीट काफी चर्चा में रही है। कसौली सीट (Kasauli Assembly) सोलन जिले के अंतर्गत आती है।
राजीव सैजल के सामने कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी (Vinod Sultanpuri) को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें बीजेपी (BJP) सरकार में मंत्री के हाथों पिछले दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। राजीव सैजल कसौली से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, विनोद सुल्तानपुरी के एक बार फिर चुनाव मैदान में होने के कारण यहां मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने हरमेल धीमान को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Himachal Pradesh Election Result Update Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result News Updates By-Election Assembly Election Results Gujarat Himachal Assembly Election Results 2022 Live Updates
कसौली विधानसभा सीट पर सात बार कांग्रेस ने किया है कब्जा
2017 के विधानसभा चुनावों में कसौली सीट पर राजीव सैजल ने विनोद सुल्तानपुरी को मात दी थी। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस का पूर्व में दबदबा रहा है। 1967 और 1972 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर लालचंद प्रार्थी ने जीत दर्ज की। इसके बाद, 1982 और 1985 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले रघु राज ने 1993,1998 और 2003 के चुनावों में भी अपना दबदबा कायम रखा। इस तरह कांग्रेस ने कुल सात बार कसौली सीट पर जीत दर्ज की है।
कसौली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं राजीव सैजल
वहीं, 1990 के चुनावों में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। इसके बाद, 2007 से कसौली (आरक्षित) सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है और यहां से लगातार तीन बार राजीव सैजल चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। चौथी बार भी बीजेपी ने ने इस सीट से राजीव सैजल को उम्मीदवार घोषित किया है। कसौली में कुल मतदाताओं की संख्या 64,245 है।
क्या हिमाचल में बदल सकता है ट्रेंड?
हिमाचल प्रदेश में किसी एक पार्टी को लगातार दो बार सत्ता न देने का ट्रेंड रहा है। हालांकि एग्जिट पोल में इस ट्रेंड को बदलते दिखाया गया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को 25 से 40 के बीच सीट मिलते दिखाया गया है। (पढ़ें हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों का लाइव अपडेट)