Religious Conversion in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के चलते लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा और पुलिस से जांच की मांग की जा रही है। युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है, इसीलए वह यह कदम उठा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पनकी के रतनपुर की है, जहां के दीपक सिंह के नाम के युवक ने आत्म हत्या कर ली। युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने दावा किया था कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था। उसके बाद उसने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

आज की बड़ी खबरें

मां को फंदे में लटका मिला युवक का शव

इस घटना का पता तब चला जब दीपक सिंह अपनी कमरे में था, तो उसकी मां उसे जगाने के लिए गई थीं। जब वह उसके पास पहुंची तो उसे खिड़की से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे में गूगल मैप बना मुसीबत, गिलट कारोबारी की कार नहर में गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

मोबाइल फोन में मिला वीडियो

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को मृतक दीपक के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला। धीमी और दबी हुई आवाज़ में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में उसने दावा किया कि उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘यहां से जाओ पापा को सुई लग रही है’, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति का कटवा दिया गला

इतना ही नहीं, अपने वीडियो में उसने नशे की लत, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बात की और अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

मृतक दीपक की बहन निशा सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक पिछले कई दिनों से तनाव में था। उन्होंने बताया कि दीपक 26 जनवरी को उनसे मिलने लखनऊ आया था और बाद में फोन पर बताया कि रेलवे स्टेशन पर चार युवकों द्वारा उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला जा रहा था। ‘तेरी बहन को मार दूंगा’, SWAT कमांडो काजल की हत्या; भाई ने बताया उस दिन क्या हुआ था