Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीबो-गरीब वाकया हो गया। यहां एक नई कार का मालिक उस वक्त हैरान रह गया, जब उसने कार में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया। शख्स की कार के पेट्रोल टैंक की कपैसिटी 45 लीटर की थी, जबकि उसे पंप संचालक ने 52 लीटर पेट्रोल भरने का बिल थमा दिया, जिसके चलते एक बड़ा विवाद हो गया।

दरअसल, ये मामला कानपुर के रिहायशी इलाके हर्ष नगर के एक पेट्रोल पंप का है। कार में पेट्रोल भरवाने वाले शख्स का नाम चरण सिंह है। उनका कहना है कि कार में पहले से 2-3 लीटर पेट्रोल था, जो कि शोरूम से ही मिला था लेकिन पेट्रोल भरने के बाद उन्हें जो बिल मिला उसमें 52 लीटर पेट्रोल भरने का हिसाब था जिसने उसे हैरान कर दिया।

कार मालिक ने बनाया वीडियो

इसको लेकर कार मालिक चरण सिंह ने तुरंत आपत्ति जताई। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी बनाया और बताया कि पहले कर्मचारियों ने 41 लीटर पेट्रोल भरा। सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि ज्यादा मात्रा में पेट्रोल दो बार में भरा जाता है। इसके बाद मशीन में कुछ बदलाव किया और 11 लीटर पेट्रोल फिर से भरा।

चरण सिंह को गड़बड़ी का शक हुआ तो उन्होंने कार कंपनी के कर्मचारी को शोरूम से बुलवा लिया। कंपनी के कर्मचारी ने भी यही कहा कि कार की टंकी में 45 लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं आ सकता। इसके चलते पेट्रोल पंप के संचालकों के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि उनकी पोल खुल चुकी है।

प्रशासन कर रहा मामले की जांच

इसको लेकर ही कार मालिक चरण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि ये एक संगठित घोटाला भी हो सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी आशंका जताई है कि इसमें कुछ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच कर रहा है।

जिला प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या मशीनों में किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है, या फिर ग्राहक के साथ बिलिंग में कोई धोखेबाजी हुई हैं।

लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत

पंजाब के लुधियाना में रविवार देर रात एक फैक्ट्री में काम के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसकी वजह से कई मजदूर अंदर फंस गए। सोमवार सुबह तक दम घुटने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…