Kanpur HDFC Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एचडीएफसी बैंक की एक शाखा के अंदर का है, जिसमें एक महिला कर्मचारी और एक ग्राहक के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अब वायरल हो रहे फुटेज में दिख रही कर्मचारी की पहचान आस्था सिंह के रूप में की गई है। वीडियो में उन्हें ग्राहक को गालियां देते हुए देखा गया, जिससे नॉन प्रोफेशनल बिहेवियर और जाति-आधारित अहंकार पर एक नई बहस छिड़ गई है। घटना शहर के पनकी इलाके की है।

नौकरी के साथ बिजनेस शुरु करने का है प्लान, नोएडा के शख्स ने दिया 9-टू-5 वालों को रिएलिटी चेक, देखें VIDEO

वायरल क्लिप में आस्था को कस्टमर पर हिंसक तरीके से लैपटॉप तानकर उसे धमकाते हुए भी दिखाया गया है। आस्था ने कथित तौर पर कहा, “मैं एक ठाकुर हूं, मेरे साथ खिलवाड़ मत करो।” उन्होंने कस्टमर को गालियां भी दीं। अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जाति-आधारित कमेंट और नॉन प्रोफेशनल बिहेवियर के लिए तीखी आलोचना कर रहे हैं।

इंटरनेट की पब्लिक ने इस घटना पर गुस्सा व्यक्त किया है और इसे पेशेवर नैतिकता और ग्राहक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। कई लोगों ने कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वीडियो जिसे एक्स पर @Benarasiyaa ने शेयर किया है पर टिप्पणी करते हुए यूजर ने कहा – इसलिए हमें निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की जरूरत है।

‘सोचा नहीं था कभी बिना हथियार आऊंगा’, रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर ने शेयर किया ‘न्यू कश्मीर’ का अनुभव, WATCH

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा – जातिगत धमकियों और अभद्र भाषा का ग्राहक सेवा या कहीं और कोई स्थान नहीं है। सरनेम से नियम नहीं बदलते। कार्रवाई होनी चाहिए, बहानेबाजी नहीं। बहरहाल, अभी तक एचडीएफसी बैंक ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

हालांकि, इस घटना ने वर्क प्लेस ट्रेनिंग, कस्टमर मैनेजमेंट और पेशेवर संस्थानों में जाति-आधारित अहंकार की व्यापकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट – वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, ऐसे में हम उसे यहां नहीं दिखा सकते।