झारखंड में JPSC-JSCC में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में छात्रों का एक बड़ा आंदोलन 19वें दिन (12 अगस्त) भी जारी रहा। बुधवार को इस आंदोलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी लीडर रघुबर दास भी पहुंचे।

प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक आंदोलनकारी हैं और एक आंदोलन के जरिए ही राजनीति में आए थे, इसलिए वो प्रदर्शनकारियों का दर्द समझ सकता हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आगे कहा कि वह इस प्रोटेस्ट साइट से सरकार को अल्टीमेटम देते हैं कि अगर एक हफ्ते के अंदर स्टूडेंट्स की मांगें नहीं मानी गई तो वो खुद भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर अनशन पर बैठेंगें। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग यही है कि 14वीं प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द किया जाए और पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

देवेंद्र नाथ महतो से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम

प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचने से पहले रघुबर दास उन प्रदर्शनकारियों का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे जिन्हें विधानसभा घेराव के दिन चोटें आई थी। उस दिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। अस्पताल में रघुवर दास ने देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

19 परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा मिले

इसके अलावा पूर्व सीएम ने आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 2024 की झारखंड उत्पाद सिपाही (Excise Constable) भर्ती की दौड़/शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले 19 अभ्यर्थियों के परिवारों के लिए 1-1 करोड़ के मुआवजे की मांग भी सरकार से की। उन्होंने कहा कि मैं यह प्रोटेस्ट तब तक जारी रखूंगा जब तक यह भरोसा नहीं मिल जाता कि झारखंड के स्टूडेंट्स का भविष्य खतरे में नहीं पड़ेगा।

मांग पूरी कराने पर अड़े स्टूडेंट्स

झारखंड स्टूडेंट लीडर रवींद्र पासवान ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि इंटरनेशनल यूथ डे पर युवा स्टूडेंट्स और युवाओं की सभी समस्याओं को हल करने का वादा कर रहे हैं… इस दिन हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि हमारी मांगें जल्द से जल्द पूरी करें। हम यहां सड़कों पर हैं और हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें: ‘छात्रों की मांग को लेकर देशभर में होगा आंदोलन’, ABVP की झारखंड सरकार को चेतावनी

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे आंदोलन में मुखर आवाज उठा रही स्टूडेंट विंग ABVP ने पूरे देश में आंदोलन चलाने का ऐलान किया है। रांची में ABVP के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि ABVP झारखंड के स्टूडेंट्स के मुद्दे पर देश भर के हर जिले में 1200 से अधिक यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…