देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) 4 जनवरी को राजस्थान के दौरे पर थीं। इस दौरान हेलीपैड पर एक जेई ने उनके पैर छूने की कोशिश की थी। अब जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल इस घटना को सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध माना है। जेई राज्य सरकार ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) के एक कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात है।
12 जनवरी को निलंबन का आदेश जारी हुआ
मुख्य अभियंता प्रशासन जल आपूर्ति विभाग (Chief Engineer Administration Water Supply Department) ने जूनियर अभियंता अंबा सियोल (Junior Engineer Amba Seoul) के निलंबन का आदेश 12 जनवरी को जारी किया था। उन्होंने 4 जनवरी को एक कार्यक्रम में पैर छूने की कोशिश की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के पाली में स्काउट गाइड जाम्बोरे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।
सस्पेंशन आदेश में कहा गया, “जिला पाली स्थित रोहट के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता अंबा सियोल ने 4 जनवरी को रोहट में स्काउट गाइड जाम्बोरे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। इसलिए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) के नियम 958 के नियम 342 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हम उक्त अम्बा सियोल (कनिष्ठ अभियुक्त) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश देते हैं।”
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में द्रौपदी मुर्मू अपने हेलिकॉप्टर से उतरती हैं तो राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित वहां मौजूद अधिकारी उनका स्वागत करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद जेई भी उनका स्वागत करती हैं और वह पैर छूती हैं। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीछे करते हैं।
गृह मंत्रालय ने मांगी थी रिपोर्ट
बता दें कि इस मामले को गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट मांगी थी। अंबा सियोल 6 माह पहले से ही तबादले के बाद पीएचईडी विभाग के रोहट कार्यालय में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को राष्ट्रपति के स्वागत में कतार में अचानक एक युवती आकर खड़ी हो गई थी। घटना के बाद अंबा सियोल को रोहट थाना भी ले जाया गया और पूछताछ भी की गई थी। घटना के संज्ञान में आने के बाद गृह मंत्रालय, सेना व खुफिया जांच एजेंसियों के द्वारा भी पड़ताल की गयी।