ताज़ा खबर
 

मैं कई ऐसे लोगों को जानता हूं जो वन प्रशासन संभालने के दौरान लाखों बनाए: सत्यपाल मलिक

मलिक ने यहां जबरवां पहाड़ पर पौधरोपण अभियान शुरू करने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘(किसी के खिलाफ) बदले की कोई भावना नहीं है।

Author श्रीनगर | Updated: July 8, 2019 7:05 PM
Hindu pilgrimage sites in India, States and union territories of India, Political geography, Amarnath Temple, Jammu Division, Jammu and Kashmir, Yatra, Amarnath, Satya Pal Malik, Amarnath Yatra tragedy, Western UP, Governor, Kashmir Governor, food जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा कि राज्य का वन प्रशासन संभालने वालों ने गलत तरीकों से लाखों रूपये बनाये लेकिन उनका प्रशासन ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगा जो भ्रष्ट तरीकों में लिप्त रहे हैं। मलिक ने यहां जबरवां पहाड़ पर पौधरोपण अभियान शुरू करने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘(किसी के खिलाफ) बदले की कोई भावना नहीं है। जिस तरह अपने स्वभाविक तरीके से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अब काम कर रहा है ,(उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि) हम बड़ी मछलियों को नहीं बख्शेंगे। कोई भी नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो या कितना बड़ा क्यों न हो। कानून के सामने कोई बड़ा नहीं है। मैं यहां हूं। मैं कहीं नहीं जा रहा।’’ राज्यपाल ने कहा कि राज्य के वन विभाग में काम करने वाले कई लोगों ने वनों को नष्ट कर लाखों रूपये बनाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जिन लोगों ने वन विभाग में काम किया है, दिल्ली के वसंत विहार या महारानी बाग में उनके बंगले तो देखिए। मैं ऐसे कई परिवारों को जानता हूं जिन्होंने वनों के प्रभारी रहने के दौरान लाखों बनाए। जम्मू कश्मर के वनों को बड़ी निर्दयता से नष्ट किया गया। वे हमारे फेफड़े हैं और हम उसी की वजह से जिंदा हैं।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर में कई ऐसे स्थान है जहां पौधरोपण के चलते ही शून्य प्रदूषण है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उसे बढ़ाना होगा और 50 लाख पेड़-पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करना होगा। उन्हें रोपना ही काफी नहीं है बल्कि हम सालभर उनकी रक्षा भी करेंगे। मैं खुद ही देखूंगा कि मैंने जो पेड़ लगाया है वह अच्छी तरह बढ़ रहा है या नही । हम उसकी सुरक्षा के लिए कदम उठायेंगे।’’ भाषाट

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 कश्मीर: मूक-बधिर नितिया को हकीकत में मिले ‘बजरंगी भाईजान’, जानें कैसे घर पहुंची यह मासूम
2 मध्य प्रदेश: आय से अधिक संपत्ति मामले में नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी के घर छापा, लाखों रुपए व प्रॉपर्टी के कागजात बरामद
3 मुंबई में फिर भारी बारिश से आफत, जगह-जगह भरा पानी, रेल, सड़क और वायु यातायात प्रभावित
ये पढ़ा क्या?
X