दक्षिण पूर्वी दिल्ली के एक घर में आईआरएस ऑफिसर के बेटी की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। राहुल मीणा घर में काम करने वाला सहायक था। राहुल मीणा पर आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करने और उसके बाद हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने Oyo होटल के वाई-फाई, इंस्टाग्राम मैसेंजर और राजस्थान के एक मामले के जरिए राहुल मीणा को पकड़ने में सफलता हासिल की। राहुल मीणा पर 2.5 लाख रुपये कैश लेकर भागने का भी आरोप लगा था।

चाचा ने बेचे थे मोबाइल फोन

मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने घर के बाहर और आस-पास के इलाके में लगे CCTV कैमरों को स्कैन करना शुरू कर दिया था। एक सूत्र ने कहा, “दिल्ली पुलिस की एक टीम राजगढ़ के लिए रवाना हुई, और उसके चाचा को उठाया। चाचा ने बताया कि मंगलवार को एक लोकल दुकान पर राहुल मीणा द्वारा दिए गए तीन फोन बेचे थे। पुलिस ने दुकानदार से सभी फोन बरामद कर लिए।” तीनों फोन राहुल मीणा, उसके भाई और एक दोस्त के थे। एक अधिकारी ने कहा, “चाचा ने राहुल मीणा का फ़ोन 10 हजार में, मीना के भाई और दोस्त का फ़ोन 3 हजार में बेच दिया।”

दोस्त की पत्नी के साथ किया रेप

इस बीच लोकल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बताया कि राहुल मीणा मंगलवार को एक दोस्त के साथ अलवर में एक शादी में गया था। सूत्र ने कहा, “शादी में, उसने दोस्त से कहा कि वह कुछ जरूरी फैमिली काम से जा रहा है। बाद में वह अपने दोस्त के घर लौटा, जहां उसने कथित तौर पर दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया। जाने से पहले राहुल मीणा ने चार्जिंग पॉइंट से डुअल SIM कार्ड वाला एक मोबाइल फ़ोन निकाला।” पुलिस ने कहा कि घटना के बाद अलवर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है।

सूत्र के मुताबिक राहुल मीणा एक फ़ोन ढूंढ रहा था, क्योंकि तब तक उसके चाचा ने बाकी तीन मोबाइल फ़ोन बेच दिए थे। जांच में पता चला कि एक SIM कार्ड की कॉलिंग सर्विस बंद करने के बाद राहुल मीणा ने दूसरे SIM कार्ड के लिए उस नंबर की इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल किया। सूत्र ने कहा, “पुलिस ने दोनों SIM कार्ड के इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) हासिल किए और पाया कि राहुल मीणा WiFi कनेक्शन पर फ़ोन इस्तेमाल कर रहा था। वह गुड़गांव में रहने वाले अपने कज़िन के लगातार टच में था और उससे इंस्टाग्राम मैसेंजर पर बात कर रहा था।”

पुलिस ने बताया कि एरिया में कारें साफ करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने राहुल मीणा को IRS अधिकारी के घर से निकलते देखा था। व्यक्ति ने राहुल को चाय की पेशकश की लेकिन उसने कुछ काम होने की बात कही और वो वहां से चला गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें राहुल मीणा की बुधवार सुबह की घर में एंट्री करते हुए CCTV फुटेज मिली है।

होटल में था राहुल मीणा

इस कामयाबी के बाद पुलिस ने सबसे पहले कज़िन को पकड़ा और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से राहुल मीणा को दिल्ली के द्वारका के एक होटल में ट्रेस किया। यहां वह सुबह 10 बजे से ठहरा हुआ था। सूत्र ने आगे कहा कि होटल पहुंचने के लिए राहुल मीणा ने एक प्राइवेट कैब हायर की थी।

पुलिस ने आगे कहा कि राहुल मीणा बुधवार सुबह एक ईको वैन में साउथ दिल्ली पहुंचा, जिसे उसके होमटाउन राजगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने एम्बुलेंस के तौर पर इस्तेमाल किया था। उसने गाड़ी 6 हजार रुपये में हायर की थी। ऑफिसर ने आगे कहा, “जिस घर में उसे जाना था, उसे देखने के बहाने वह गाड़ी से उतरा और ड्राइवर को पैसे दिए बिना भाग गया। वहां से वह पीड़ित के घर पैदल गया था, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।”