केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने यह भरोसा जताया है कि बीजेपी अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जबरदस्त बहुमत हासिल करेगी। बता दें कि अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर हैं जहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वह शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शाह के दौरे से पहले ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 2027 में हम जबरदस्त बहुमत हासिल करेंगे। यूपी बीजेपी की वर्किंग कमिटी की बैठक के लिए अमित शाह लखनऊ पहुंच गए हैं।
संगठन को नई ऊर्जा देंगे शाह- पाठक
शाह के लखनऊ पहुंचने से पहले बृजेश पाठक ने कहा, “आज बीजेपी उत्तर प्रदेश यूनिट अपनी वर्किंग कमिटी की मीटिंग कर रही है। हमारे आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी इस मीटिंग में शामिल होंगे राज्य में पार्टी के ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को नई एनर्जी और गाइडेंस देंगे। उत्तर प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं और 2027 में BJP जबरदस्त बहुमत हासिल करेगी।”
इंडिया ब्लॉक पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से जब इंडिया ब्लॉक को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा और बीजेपी इसे बनाए रखने के लिए कमिटेड है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से ‘INDI Alliance’ संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है उस तरीके को देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश के लोग उस संविधान के साथ खड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी इसे बनाए रखने के लिए कमिटेड है।”
यूपी चुनाव से पहले शाह की अहम बैठक
अमित शाह वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं जहां वह तीन सत्रों में आयोजित होने वाली मीटिंग के दूसरे सत्र में राजनीतिक एजेंडे, चुनावी तैयारियों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर उन क्षेत्रों और बूथों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई जाएगी, जहां पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करनी है।
राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक संगठनात्मक तैयारियों का आकलन करने, कार्यकर्ताओं को संदेश देने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
यह भी पढे़ं: MLC चुनावः पीएम मोदी के वाराणसी में भाजपा की हार के मायने, क्या सपा विधानसभा में भी भुना पाएगी इसे?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में उसे झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने वाराणसी शिक्षक सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं, स्नातक सीट पर भी उसके उम्मीदवार ने आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज कर ली है। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने छह और सपा ने पांच सीटें जीती हैं। पिछली बार इन 11 सीटों में से सपा ने केवल तीन सीटें जीती थीं। यह विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सपा के लिए बड़ी कामयाबी होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
