Bihar News: बिहार विधान परिषद के चुनावों का परिणाम आ चुका है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को साथ आने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि दोनों नेताओं की राजनीतिक ताकत एक साथ आए, तो बीजेपी और एनडीए को चुनौती देने की रणनीति मजबूत हो सकती है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP/ NDA को हराने का फार्मूला दे दिया है, TJ + PK = BJP/ NDA ZERO। राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी। आगे आगे देखिए होता है क्या।”

विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला है- रोहिणी आचार्य

इसके अलावा रोहिणी आचार्य ने विपक्षी एकजुटता का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा, “विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला है। अगर विपक्ष एकजुट होकर, सही रणनीति और मजबूत जनाधार के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बिखराव रोके, तो बीजेपी को हराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि एकजुट विपक्ष के पास अधिक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक समीकरण हैं।”

एनडीए ने तीन सीटें जीतीं

एनडीए ने कुल 3 सीटें जीतीं है। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने दो और जेडीयू ने एक सीट पर जीत दर्ज की। तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते हैं तो वहीं कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के एनके यादव को जीत मिली है। वहीं, पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल की।

विपक्ष को कितनी सीटें मिलीं

अगर विपक्ष की बात करें तो प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने दो सीटें जीतीं। इनमें पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के संजीव कुमार और दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी के अनिल झा ने जीत दर्ज की। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी ने भी एक सीट पर जीत हासिल की। पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय के तौर पर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव में उलटफेर: पांच बार के MLC हारे, जन सुराज ने दर्ज की पहली जीत; नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर

बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से राज्य के बदलते राजनीतिक हालात की झलक मिलती है। आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। नतीजों का असर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष- दोनों की राजनीति पर पड़ सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…