Uttar Pradesh News: यूपी की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना की सांसद इकरा हसन को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने सहारनपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि यहां की सांसद कहती हैं कि वे गुर्जर हैं। हम भी उनको अपने समाज की बेटी मान लेंगे पर वे किसी हिंदू लड़के से शादी करें।
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “यहां एक सांसद हैं कैराना से, उनके लिए गुर्जर भाइयों ने उनको बता दिया कि वो गुर्जर हैं। फिर वो भी कह रही हैं कि हम गुर्जर हैं। आप लोगों ने ऐसा ही सुना है या नहीं। माननीय सांसद इकरा हसन को हम भी परिवार की बेटी मान लेंगे वो किसी हिंदू लड़के से शादी करें।”
नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा, ” हिंदू गुर्जर समाज में नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और पीसीएस अधिकारी भी हैं। अगर आप पहल करेंगी, आप किसी हिंदू गुर्जर से शादी करेंगी ये कोई राजनीतिक बात नहीं थी, तो हम लोग जो आप कहेंगी उस लड़के से शादी कराएंगे। लेकिन आप पहल तो करिए।”
भारत का युवा किसी भी जाति या समुदाय की पहचान से परे- नंद किशोर गुर्जर
लोनी विधायक ने कहा, “भारत का युवा किसी भी जाति या समुदाय की पहचान से परे है। वह एक ऐसा युवक है जो छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और सम्राट मिहिर भोज जैसे महान व्यक्तित्वों की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। हमें इसी शक्ति और एकता के साथ आगे बढ़ना होगा।”
नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “विधायक गुर्जर ने कैराना पलायन, मुजफ्फरनगर दंगों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जिक्र किया। जातिगत एकता पर जोर देते हुए उन्होंने गुर्जर, जाट, सैनी, पाल और कश्यप समुदायों के सदस्यों से कहा कि हिंदू समाज को जातिगत आधार पर विभाजित होने के बजाय एक परिवार के रूप में आगे बढ़ना चाहिए।”
इकरा हसन ने क्या कहा था?
बता दें कि करीब एक साल पहले कैराना की सांसद इकरा हसन सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के चपर गांव पहुंची थीं। इस गांव में मुख्य रूप से गुर्जर आबादी रहती है। ग्रामीणों की उपस्थिति में, वह भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि क्या वह उनके समुदाय की बेटी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस, पार्टी को बदनाम करने का आरोप
गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की है, यूपी सरकार को भी बदनाम किया है। 7 दिनों के अंदर में नंद किशोर गुर्जर को अब स्पष्टीकरण देना पड़ेगा, बताया जा रहा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र यादव की तरफ से यह स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
