यूपी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लखनऊ में कहा कि कई प्रदेशों में UCC लागू हो चुका है, अगर पार्टी अगले साल विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापस आती है तो वह उत्तर प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेगी।

अमित शाह ने लखनऊ में दिन भर चली यूपी भाजपा स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में पार्टी नेताओं से कहा, “इस बार, जब सरकार सत्ता में आएगी, तो उत्तर प्रदेश में UCC लागू किया जाएगा। कई राज्यों में UCC पहले ही लागू हो चुका है। अगर आप उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार बनाते हैं, तो हम उत्तर प्रदेश में UCC लागू करेंगे।”

इससे पहले उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आगामी चुनावी मुकाबले को “विनाश बनाम विकास” और “जातिवाद बनाम राष्ट्रवाद” के बीच एक निर्णायक लड़ाई बताया। चौधरी ने पार्टी के सहयोगियों से रक्षात्मक रुख न अपनाने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों और ठोस प्रमाणों के साथ देना चाहिए।

चुनावों की तैयारी के मद्देनजर रणनीति और आगे की रूपरेखा तैयार करने के लिए यह पूरे दिन चलने वाला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के पूरे मंत्रिमंडल, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों तथा पार्टी की क्षेत्रीय और जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भाषण में कहा गया है कि विपक्ष के पास न तो कोई नीति है, न नीयत और न ही कोई नेता। बैठक शुरू होने से पहले ही वहां मौजूद लोगों के बीच इस भाषण की प्रतियां बांट दी गई थीं। भाषण में कहा गया है कि तथ्यों, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष फिलहाल भ्रम फैलाने, बेबुनियाद आरोप लगाने और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने में जुटा हुआ है।

पंकज चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खडगे) ने प्रधानमंत्री के पिता के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यही उनका चरित्र है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों की राजनीति नकारात्मक आरोपों पर आधारित है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश को अस्थिर करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतें साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग के जरिए युवाओं को गुमराह कर देश में नफरत फैलाने की साजिश की जा रही है। विपक्ष का एकमात्र काम सोशल मीडिया पर नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल करते हुए साजिश रचना रह गया है।

आत्मनिरीक्षण की अपील

पंकज चौधरी ने पार्टी के साथियों से विधानसभा चुनाव से पहले चार बातों पर सोचने को कहा है। जिसमें- क्या हम हर बूथ पर एक्टिव हैं? क्या हमारी बूथ कमेटियां रेगुलर काम कर रही हैं? क्या हमारे पदाधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियां निभा रहे हैंय़ और क्या हमारे मंडल, क्षेत्रीय और जिला लेवल के पदाधिकारी लोगों के बीच हैं?

पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ऊंची जातियों से लेकर अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े और सबसे पिछड़े वर्गों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक हर वर्ग तक पहुंचें। चौधरी ने अपने भाषण में पार्टी नेताओं से कार्यकर्ताओं से बातचीत बनाए रखने और बोलने से ज्यादा उनकी बात सुनने की अपील की है।

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा शव

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा (RK SINHA) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थिति अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे वक्त से बीमार थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद आरके सिन्हा लंबे वक्त कोमा में रहे। आरके सिन्हा करीब 75 साल के थे। पढ़ें पूरी खबर।