UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच, अब सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव को चैलेंज दिया है।

अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई चुनौती पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अगर अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार हैं, तो योगी जी भी वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। अगर अखिलेश यादव में थोड़ी भी राजनीतिक समझ है, तो उन्हें यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए।”

जहूरबाद आ जाए- ओपी राजभर

ओपी राजभर ने आगे कहा, “योगी आदित्यनाथ जी ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है, इसलिए अखिलेश यादव को आगे आकर उनके खिलाफ नामांकन दाखिल करना चाहिए। अगर वे अयोध्या से चुनाव लड़ने से डरते हैं, तो वे जहूराबाद आ जाएं। तब अखिलेश जी को एनडीए गठबंधन की ताकत और अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।”

अखिलेश यादव ने सीएम योगी की दी थी चुनौती

अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी थी कि वे 2027 का उत्तर प्रदेश चुनाव अयोध्या से लड़ें, जो सालों से बीजेपी की मंदिर राजनीति का केंद्र रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा था, “जब से हमने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है, बीजेपी लगातार सर्वे करवा रही है और हर सर्वे में पीछे रह रही है। अब सुनने में आ रहा है कि उन्हें अयोध्या के लिए कोई नया उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। अगर बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री को इतना ही भरोसा है, तो उन्हें खुद अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए और इसे साबित करना चाहिए।”

सीएम योगी ने चुनौती स्वीकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार की। योगी ने कहा कि बीजेपी के लिए अयोध्या एक पवित्र स्थान है, न कि सिर्फ लड़ाई का मैदान। सीएम ने कहा, “समाजवादी पार्टी घबरा गई है। उन्हें (यादव को) न तो राज्य में हो रहा विकास दिखाई देता है और न ही उसे पहचानने की क्षमता है। वे मुझे अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं। मैं आपको अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करने की चुनौती देता हूं और मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। आइए, एक बार अपनी किस्मत आजमाते हैं। अपने समर्थकों के जरिये क्यों लड़ना? मुकाबला आमने-सामने का होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: ‘लड़ाई चेलों से क्यों करनी, आमने-सामने की होनी चाहिए…’, CM योगी ने अखिलेश यादव के चैलेंज को किया स्वीकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अखिलेश यादव ने खुद योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को अयोध्या से नामांकन करने के लिए कहा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…