दीपक नांदल कभी हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और रैपर था। दीपक ने राहुल फाज़िलपुरिया और बादशाह जैसे गायकों के साथ काम किया था। दीपक कई लोकप्रिय हरियाणवी गानों से जुड़ा रहा। पुलिस के अनुसार हरियाणा संगीत इंडस्ट्री में काम करने के दौरान ही दीपक का अपराध जगत से सम्पर्क हुआ और धीरे-धीरे वह भी जरायम जगत में शामिल हो गया। जल्द ही वह फिरौती वसूलने और हमला करवाने जैसे अपराधों को अंजाम देने लगा।
दीपक नांदल लंदन से चला रहा फिरौती नेटवर्क
रोहतक का रहने वाला 39 साल दीपक नांदल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( दिल्ली-NCR) में एक्टिव मोस्ट-वांटेड गैंगस्टरों में से एक है। दीपक नांदल गुड़गांव में रहता था। दिल्ली और हरियाणा पुलिस को फिरौती, मर्डर की कोशिश और फायरिंग के कई मामलों में वांछित है। पुलिस के अनुसार दीपक साल 2024 में भारत से भागकर लंदन चला गया और वहीं से फिरौती का नेटवर्क चला रहा है।
गुरुवार को नांदल का नाम तब चर्चा में आया जब शहर के सम्भ्रान्त माने जाने वाले इलाके सुशांत लोक में गुड़गांव पुलिस के साथ हुई फायरिंग में उसके चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, ये लोग एक बिजनेसमैन के घर को टारगेट करने गए थे। पुलिस के अनुसार दीपक ने कारोबारी से जिस 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
कब दर्ज हुआ पहला केस?
एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक दीपक नांदल के खिलाफ पहला केस 2009 में गुड़गांव के सदर बाजार थाने में दर्ज हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा था। हालाँकि, बाद में वह उस केस में बरी हो गया था।
पिछले हफ़्ते दीपक ने कथित तौर पर दिल्ली स्थित एक गायक से पाँच करोड़ रुपये मांगे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ एआईआर दर्ज की।
नांदल से जुड़े सबसे हाई-प्रोफाइल मामलों में से एक है, फाजिलपुरिया पर हमला। फाजिलपुरिया एक समय म्यूज़िक इंडस्ट्री में उसके करीबी हुआ करते थे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, “दीपक के गुस्सैल स्वभाव के कारण, फाजिलपुरिया के साथ उसके रिश्ते खराब हो गए। उसने कथित तौर पर पिछले साल जुलाई में गुड़गांव में सिंगर पर हमले की साजिश रची थी।”
हमले के तुरंत बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया जिसमें दावा किया गया कि फाजिलपुरिया ने नांदल से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और पैसे वापस नहीं किए, जिससे यह हमला हुआ।
पुलिस के मुताबिक यह हमला सुनील सरदानिया के साथियों ने किया था। सरदानिया रोहतक का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरदानिया को दीपक नांदल का करीबी माना जाता है।
फिरौती के लिए टारगेट
हरियाणा पुलिस के अनुसार नांदल ने कथित तौर पर लंदन से ऑपरेट करते हुए हमले का मास्टरमाइंड किया था। पुलिस का मानना है कि वह जुलाई 2024 में दुबई के रास्ते भारत भाग गया था और तब से विदेश से क्रिमिनल एक्टिविटीज़ को डायरेक्ट कर रहा है। अगस्त 2025 में उसका नाम गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या के सिलसिले में सामने आया। पुलिस के अनुसार नांदल ने फिरौती की मांगों को पूरा करने के लिए बिज़नेस को टारगेट करके फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया।
सितंबर 2025 में गुड़गांव के सेक्टर 45 में MNR बिल्डर्स के ऑफिस पर करीब 25-30 गोलियां चलाई गईं। नांदल ने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए हमले की ज़िम्मेदारी ली।
उसी साल 29 अक्टूबर को, उसके साथियों ने कथित तौर पर करनाल के अल्फा सिटी में यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस पर 55-60 राउंड फायरिंग की। करनाल के सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 109(1) और 3(5) और आर्म्स एक्ट के सेक्शन 25 के तहत केस दर्ज किया गया था।
दीपक कलाल पर कर चुका है हमला
इन घटनाओं के अलावा पिछले साल गुड़गांव में हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के कम से कम तीन और मामलों में दीपक नांदल का नाम आया है। 2019 में दीपक तब सुर्खियों में आया जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर उसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपक कलाल पर हमला करते हुए दिखाया गया था। कहा जाता है कि यह हमला दीपक कलाल के पोस्ट किए गए एक वीडियो की वजह से हुआ था, जिसे नांदल ने गलत माना था।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दीपक नांदल गैंग के चार गुर्गे ढेर
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार बदमाश मारे गए और एक घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार देर शाम सुशांत लोक फेज-2 के ए-ब्लॉक में हुई। पढ़ें पूरी खबर
