26 जुलाई 2023 को 20 वर्षीय बाला शशिरेखा को दो ही माह हुए थे, जब वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित एक अस्पताल में व्हीलचेयर पर लाया गया।शशिरेखा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही है, उसे गंभीर दस्त और उल्टी हो रही। साथ ही शरीर में एडिमा के कारण उसके हाथ-पैर भी सूज गए और ठीक से काम भी नहीं कर पा रहे।
उसके माता-पिता कई डाक्टरों के पास ले गए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका कि बाला शशिरेख को क्या बीमारी हो गई। इसके बाद उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया।
डॉ. भी जहर के लक्षण से घबरा गए
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वेमुरी राम तारकनाथ ने जैसे ही शशिरेखा का हाथ पकड़ा, उन्हें नाखूनों पर आड़ी-तिरखी सफेद लाइनें दिखीं। इन्हें मीस लाइन्स कहा जाता है, जो आर्सेनिक जहर का एक पक्का संकेत है। डॉ वेमुरी राम घबरा गए और उन्होंने कुछ जांचें की।
जब रिपोर्ट आई तो डॉ. वेमुरी राम का डर सच साबित हुआ कि बाला शशिरेखा के शरीर में आर्सेनिक है, जो निर्धारित लिमिट से 10 गुना अधिक है। तेलंगाना पुलिस ने इस मामले को अपने हाथों में ले लिया।
सास नहीं बच सकी
बाला शशिरेखा बच गई, लेकिन उनकी 62 वर्षीय सास नहीं बच सकीं। एम.उमा महेश्वरी की मौत 5 जुलाई 2023 को उनके बेटे की शादी बाला शशिरेखा के साथ तय होने के ठीक एक माह के बाद हो गई। बाला की शादी हैदराबाद स्थित उनके घर पर एक छोटे समारोह में तय हुई थी।
उसके परिवार को लगा एम. उमा की मौत सामान्य कारणों से हुए तो उन्होंने उनका दाह संस्कार कर दिया और उसकी अस्थियों को याद के तौर पर रख लिया। लेकिन जब बाला शशिरेखा में आर्सेनिक जहर की पुष्टि हुई तो एम उमा की बेटी और बाला शशिरेखा की ननद सिरिषा के कान खड़े हो गए। वह ब्रिटेन में रहती है।
ननद ने पूर्व पति पर कराई एफआईआर
बाला शशिरेखा के रिजल्ट आने के करीब तीन हफ्तों बाद 18 अगस्त को सिरिशा साइबराबाद के मियापुर पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने एफआईआर किया और आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति ने उसकी मां को जहर दिया है।
इसके एक माह बाद पता चला कि यह एक योजना है, जिसे कथित तौर पर यूके के रहने वाले एक फार्मासिस्ट अजित कुमार मुप्पाराप्पु ने अपनी अलग रह रही पत्नी सिरिशा, उसके परिवार और उसके करीब आने वाले किसी भी व्यक्ति की हत्या करने के लिए बनाया था।
2 जून 2023 के दिन मियापुर स्थित साईनाथ एनक्लेव का एक आलीशान अपार्टमेंट में सिरिषा के भाई एम पूर्णंद्र का विवाह गुंटूर की बाला शशिरेखा के साथ तय हुआ। इस दिन घर पर एक-छोटा सा समारोह रखा गया, जिसमें परिवार के करीबी ही बुलाए गए। सिरिषा भी यूके से आई थी।
सभी ने उस दिन नजरअंदाज किया
शादी तय वाले दिन दूल्हा-दुल्हन खुश होने के बजाय बेचैनी से जूझ रहे थे। परिवार के दूसरे सदस्य भी बीमार पड़ गए, उन्हें पूरे दिन उल्टियां हुई और हर कोई बस ओआरएस की घोल पी रहा। फिलहाल लोगों ने थोड़ी तबीयत खराब सोचकर नजरअंदाज कर दिया और अपने-अपने रोजमर्रा के काम में लग गए। लंदन में रह रही सिरिषा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया हममें से किसी को किसी साजिश का शक नहीं हुआ।
खेल 2018 में शुरू होता है, अपनी पहली शादी से तलाकशुदा अजीत और सिरिषा को प्यार का दूसरा मौका मिलता है, जब वे एक मैट्रिमोनियल पोर्टल पर एक-दूसरे से बात करते हैं। सिरीषा की 7 साल की एक बेटी है, अजीत का भी एक छोटा बेटा है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद वे हैदराबाद के एक आर्य समाज मंदिर में शादी करते हैं।
शादी के बाद ही अजित ने गाली देना शुरू कर दिया
सिरिषा ने कहा, शुरू से कुछ संकेत मिल रहे थे। मामले में हैदराबाद पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, शादी के ठीक बाद ही अजित ने सिरिषा के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। सिरीषा ने बताया कि हैदराबाद में दो माह बिताने के बाद वे यूके चले गए, जहां अजित कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था। उसके पास फार्मेसी की डिग्री थी, लेकिन वह इसके अलावा भी कई दूसरे काम कर रहा था। सिरिषा ने भी एक जनरल प्रैक्टिशनर ट्रेनी के तौर पर नौकरी करनी शुरू की।
सीरिषा ने कहा, “लंदन में अजित की जुबानी गालियां अब मारपीट का रूप ले चुकी थीं। वह हर छोटी बात पर गुस्सा हो जाता, मुझे गालियां देने के बाद वह माफी मांगता और वादा करता कि वह अब बेहतर बर्ताव करेगा, लेकिन वह कभी भी उन वादों को निभा नहीं सका।”
कई बार जान से मारने की धमकी दी
सिरिषा ने बताया कि 2022 में किसी समय अजित ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया था। दूसरी बार उसने शराब की बोतल दिखा मारने की धमकी दी। चार्जशीट में कहा गया कि अजित ने सिरिषा की बेटी को भी चोट पहुंचाई। अजित ने एक बार सिरिषा के साथ बहस के दौरान बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती की। सिरिषा ने कहा, “अब हद हो चुकी थी, मैं अपनी बेटी के साथ चुपके से घर से निकल गए और एक दोस्त के घर चले गए।”
जल्द ही अजित ने सिरिषा का पीछा करना शुरू कर दिया। आगे सिरिषा ने कहा, “एक बार उसने सड़क पर मेरी कार को ओवरटेक किया और मुझे गालियां देते हुए कहा कि वह मुझे मार डालेगा।” अगस्त 2022 में अजित जबरन उनके फ्लैट में घुस आया, तो सिरिषा ने यूके पुलिस से उसके खिलाफ एक ‘रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर’ (सुरक्षा आदेश) हासिल कर लिया।
तलाक की अर्जी डाल दी
सिरिषा ने कहा, “मैंने अक्टूबर 2022 में तलाक की अर्जी डाल दी। दो ही महीने बाद उसने मेरी पूरे परिवार को मारने का प्लान बना डाला।” अब अजित ने सिरिषा के पिता हनुमंत राव को निशाना बनाया।
फार्मेसिस्ट होने के नाते अजित जानता था कि उसके प्लान को कामयाब बनाने के लिए क्या चीज बेहतर है। उसने इसीलिए आर्सेनिक को चुना। आर्सेनिक का उपयोग सेमीकंडकर उद्योग से लेकर दवाओं, कांच और सिरेमिक तक होता है। यह काफी जहरीला होता है, इसी कारण यह आम दुकानों पर नहीं मिलता। इसी बीच अजित अपनी बहन के पास गया, जो एक साइंस टीचर है, इस कारण उसे स्कूल प्रयोगों के लिए एक तय सीमा में इसे मिल सकता है।
आरोपी ने ऐसे भिजवाया जहर
हनुमंत राव और उनकी पत्नी मियापुर में अकेले रहते थे, क्योंकि उनके दो बच्चे यूके और यूएस में बस गए थे। इसी बीच अजित आया और उसने कथित तौर पर नमक और मिर्च पाउडर में आर्सेनिक मिलाया और उन्हें एक साफ सुथरे पैकेट में उनके घर भिजवा दिया। चार्जशीट के मुताबिक, हनुमंत राव ने बिना किसी शक के वह पैकेट ले लिया।
हालांकि अजित को कुछ दिन इंतजार करना पड़ा क्योंकि उमा किसी काम से बाहर गई थी, इसी कारण परिवार में खाना-पीना करीब बंद था।
एक बार हनुमंत ने अपने लिया ऑमलेट बनाया, और खाते ही वे बीमार पड़ गए। उन्होंने सोचा कि यह फूड पॉइजनिंग हो सकती है और वे अपनी पत्नी एम.उमा के लौटने का इंतजार करने लगे। 20 मई 2023 को वह वापस लौटीं। इसके बाद कहानी शुरू हुई।
सभी के सेहत बिगड़ी तो जांच करवाया
सिरिषा ने कहा, “मेरे माता-पिता में जी मचलाना और दस्त जैसे लक्षण दिखाई दिए। मई 2023 से जून 2023 के बीच परिवार के दूसरे सदस्य पूर्णेंद्र की शादी की तैयारियों के सिलसिले में मिलने आते थे, जब घर में सभी की सेहत बिगड़ने लगी तो मैंने दो बार पानी के सैंपल जांच के लिए भेजा, पर मुझे कभी शक नहीं हुआ कि यह खाना हो सकता है।”
बाला शशिरेखा और पूर्णेद्र ने 3 जून 2023 को शादी कर ली। इसके कुछ ही दिन बाद सिरिषा की मां गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं और हैदराबाद के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कार्डियक एरिथमिया बताया गया।
सिरिषा ने कहा, “मेरी माँ के मौत के बाद भी हम वही जहरीला खाना खाते रहे, क्योंकि हम उन्हीं मसालों का इस्तेमाल कर रहे थे जिनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। हममें से अधिकतर लोगों में आर्सेनिक जहर के लक्षण दिखने लगे, बिना यह जाने कि यह आखिर क्या है।”
बाला के मायके जाने पर पता चला
20 जुलाई 2023 को बाला शशिरेखा गंभीर बीमार पड़ गईं, लेकिन फिर भी उन्होंने गुंटूर में अपने माता पिता के घर जाने तक सफर किया। सिरिषा ने कहा, “वह आषाढ़ का महीना था जब नई दुल्हन से उम्मीद की जाती है कि वे अपने मायके जाएं। कुछ दिनों बाद उनके माता-पिता ने डॉ. वेमुरी राम से सलाह ली।”
डॉ. वेमुरी ने क्या कहा?
डॉ. वेमुरी राम ने इससे पहले कभी भी ऐसे मरीज को सीधे तौर पर नहीं देखा था, जिसके नाखूनों पर मीस लाइन्स हों। लेकिन बाला शशिरेखा के नाखून देते ही डॉ. वेमुरी राम को अपने मेडिकल स्कूल के दिन याद आ गए, जब उन्होंने सालों पहले इसके बारे में पढ़ाई की थी। डॉ. वेमुरी ने कहा, “जैसे ही मैंने उन लाइन्स को देखा, तो मैंने मरीज को आर्सेनिक टेस्ट करवाने की सलाह दी। परिवार के बाकी सदस्यों का भी यह टेस्ट किया गया तो उन सभी के टेस्ट में भी आर्सेनिक की मौजूदगी पाई गई।”
पुलिस ने जांच में कई लोगों को पकड़ा
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें अजित और उसके तीन दोस्तों के बीच हुई कई कॉल रिकॉर्ड्स मिले। इन तीनों की पीछा करते हुए पुलिस को पता चला कि अजित ने उनसे सिरिषा के परिवार वालों को सक्सिनाइलकोलीन का इंजेक्शन लगाने को कहा था। अगर यह इंजेक्शन लगा दिया जाता तो उनकी तुरंत मौत हो जाती।
चार्जशीट के मुताबिक, पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन हैदराबाद के रहने वाले थे और उनके पास से उस जहर की शीशियां भी बरामद की, जिसे पोस्टमार्टम के दौरान पकड़ पाना मुश्किल होता है। लेकिन इस योजना पर कभी अमल नहीं हुआ।
पहले रोड एक्सीडेंट करवाना चाहता था
चार्जशीट के मुताबिक, अजित ने सिरिषा के पिता की हत्या करने की कई बार कोशिश की। 2023 की शुरुआत में, उसने हनुमंत राव की हत्या करने के लिए रोड एक्सीडेंट करवाने की कोशिश की। उसने इस काम के लिए दो किराए के हत्यारों को 4 लाख रुपये भी दिए। उसकी अगली कोशिश आर्सेनिक जहर देने की थी और आखिरी कोशिश सक्सिनाइलकोलीन जहर देने की थी।”
फूड डिलीवरी ऐप के जरिए मसाले भिजवाए
जब रोड एक्सीडेंट की साजिश नाकाम रही तो अजित ने खुद ही काम तमाम करने का सोचा। अगस्त 2023 से फरवरी के बीच पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें अजित की बहन मुप्पारापु सुरेखा भी शामिल थी। पुलिस ने एम. उमा की मौत से पहले के महीनों में अजित और उसकी बहन के बीत अधिक कॉल पर बात होने का पता चला। जल्द ही वे मुप्पारापु तक पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मुप्पारापु ने बताया कि अजित ने एक फूड डिलीवरी ऐप पार्टनर के जरिए दो हजार रुपये देकर अपने पूर्व ससुराल में जहर मिले मसाले भिजवाए थे।
इस मामले में आरोपियों में से नौ लोग अब हत्या और साजिश को लेकर जेल में बंद हैं।
अजित को यूके से लाने की कोशिश चल रही
सिरिषा ने कहा, लंदन में रहना उनके लिए कितना मुश्किल था, यह जानते हुए कि अजित उनसे अधिक दूर नहीं हैं। चार्जशीट के मुताबिक, अजित यूके का नागरिक है और उसे वापस लाने के लिए ब्लू और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए हैं। प्रत्यर्पण याचिका पर सुनवाई अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यूके की एक अदालत में होने की संभावना है।
17 जनवरी 2025 को यूके की पुलिस ने बर्कशायर के मेडनहेड में अजित को गिरफ्तार किया और उसे लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे रिमांड में भेज दिया। उसने अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दाखिल की है, जिसमें उसने कहा कि साइबराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी उसके मानवाधिकारों का हनन होगा।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना के पास उस समय हुई, जब एक वाहन की टक्कर एक लॉरी से हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
