सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोशित हिंदू संगठनों और गोरक्षा समूहों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सरसावा-अंबाला राजमार्ग पर गोवंश के अवशेष रखकर जाम लगा दिया। इस वजह से काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी-प्रथम अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिंदल सहित 10 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
बांग्लादेश में एक और हिंदू को उतारा मौत के घाट
पुलिस क्षेत्राधिकारी- प्रथम अमित श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि गोकशी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भरोसा दिया कि गोकशी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।
अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और यातायात बहाल हुआ। श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाह पर भरोसा ना करें।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर में लगाई आग, दहशत में परिवार
