गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में 17 साल के युवक की हत्या कर दी गई। युवक का नाम सूर्या प्रताप था। इस मामले में मुख्य आरोपी असद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। सूर्या के परिवार ने पुलिस को 5 आरोपियों के नाम बताए हैं।
इस मामले में हिंदू संगठनों ने खोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूर्या खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार का रहने वाला था और प्राइवेट स्कूल में 11वीं का छात्र था। सूर्या के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।
असद ने किया जानलेवा हमला
यश ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे असद नाम के लड़के ने उनके भाई सूर्या पर जानलेवा हमला किया। उस समय उनके भाई के साथ उसके दोस्त आयुष और विक्की भी थे।
सूर्या के दोस्त विक्की ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने बकरीद के दिन उन्हें अपने घर पर बुलाया था। असद ने सूर्या से पूछा क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है, जिस पर सूर्या ने कहा- नहीं।
असद ने कहा- आओ तुमको दिखाते हैं, सूर्या ने इससे इनकार किया लेकिन इसके बाद आरोपी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। दूसरे दोस्त आयुष ने बताया कि जब सूर्या ने गाली देने का विरोध किया तो असद ने उसके पेट में कई बार चाकू से वार किए और वहां से भाग गया। यश ने बताया कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे और सूर्या को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
सूर्या और असद के बीच हुई थी कहासुनी
पुलिस के मुताबिक, 8 महीने पहले सूर्या और असद के बीच कहासुनी हुई थी और दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी लेकिन उसके बाद वे दोनों दोस्त बन गए थे। पुलिस ने कहा है कि लोग सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें और हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिस तरह मेरे बेटे को मारा…
सूर्या की मां ने न्यूज़ एजेंसी IANS को बताया कि जैसे उनके बेटे को मारा गया है, इसी तरह आरोपी को भी मार कर उनके सामने लाया जाए। सूर्या की बहन ने कहा कि असद नाम के लड़के ने उनके भाई के पेट में छुरा घोंपा है। बहन ने कहा कि ईद वाले दिन उनका भाई घर पर था और उसे फोन करके बुलाया गया। बहन ने कहा कि उसके भाई को 6-7 लड़कों ने मिलकर मारा है।
निक्की भाटी दहेज हत्याकांड में परिजनों का यूटर्न
निक्की भाटी हत्याकांड में देशभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दहेज के लिए कथित तौर पर जिस निर्मम तरीके से नोएडा की बेटी की हत्या की गई थी, उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
