ओमप्रकाश ठाकुर
Himachal Pradesh New CM Race: देश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) से लेकर चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukkhu) और नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) के नाम उभर कर आए हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के तीन मुख्य दावेदार कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर और आशा कुमारी चुनाव हार गए हैं। ऐसे में अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री के दावेदारों के बीच संघर्ष संकरा हो गया हैं।
हालीलाज कांग्रेस खेमे ने प्रतिभा को CM पद के लिए आगे कर दिया
हालीलाज कांग्रेस खेमे ने प्रतिभा को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे कर दिया है। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने आज दोपहर को कहा भी कि वे तो अपनी मां को मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे। हालीलाज कांग्रेस मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री के पद बिठने के पक्ष में ज्यादा नहीं हैं। उनके साथ हालीलाज कांग्रेस का छत्तीस का आंकडा हैं। लेकिन प्रतिभा सिंह पहले से ही सांसद हैं। उधर, जिले से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री की दौड में काफी आगे हैं। वे लगातार पांचवीं बार जीते हैं और पहले मंत्री भी रह चुके हैं। अगर विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो हालीलाज कांग्रेस का समर्थन उन्हें मिल सकता हैं।
सुधीर शर्मा का तो दस जनपथ से भी करीबी नाता हैं
हालीलाज कांग्रेस को मुकेश के मुख्यमंत्री बनने पर कोई ज्यादा एतराज नहीं हैं। अगर वे मुख्यमंत्री बने तो जिला ऊना को पहला मुख्यमंत्री मिलेगा। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा से कांग्रेस को काफी सीटें मिली हैं। अगर मुख्यमंत्री का पद कांगड़ा को देने की मांग उठी तो कांगड़ा से सुधीर शर्मा और पूर्व सांसद चंद्र कुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। ये दोनों ही हालीलाज कांग्रेस के करीब हैं। सुधीर शर्मा का तो दस जनपथ से भी करीबी नाता हैं। लेकिन कांगड़ा के तमाम जीते हुए विधायक एकजुट हो पांए यह इतना आसान नहीं हैं।
Himachal Pradesh Election Result Update । Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result News Updates । By-Election Assembly Election Results
चंद्र कुमार और सुधीर शर्मा दोनों ही पूर्व में वीरभद्र सिंह सरकार में अलग-अलग समय में मंत्री रह चुके हैं। अगर कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग बढ़ी और किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयोग किया गया तो ठियोग से पहली बार जीते पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी दौड़ में हैं। लेकिन असल घमासान तो अब सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के बीच ही लग रहा हैं।