Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की कुल 68 सीटें हैं जिन पर काउंटिंग (Counting) खत्म हो चुकी है। कांग्रेस (Congress) ने 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हिमाचल विधानसभा की 25 सीटें मिलीं, जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। यहां चुनाव लड़ने वाली तीसरी सियासी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता भी नहीं खुल पाया। इसके साथ ही हिमाचल ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की परंपरा को बरकरार रखा है। बहुमत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार है।
Himachal Pradesh में 9 दिसंबर को होगी विधायक (MLA) दल की बैठक
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 40 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाने को तैयार है। पार्टी ने 9 दिसंबर को विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री (Himachal CM) के नाम पर मंथन और फैसला होगा। बता दें, हिमाचल में कुल 68 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की आवश्यकता होती है।
ये नेता हैं Himachal Pradesh के CM की रेस में
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh), वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा शामिल हैं।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: हिमाचल की जीत पर राहुल गांधी का जनता को दिल से धन्यवाद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश की जनता को दिल से धन्यवाद दिया है। राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: वीरभद्र परिवार को दरकिनार नहीं किया जा सकताः प्रतिभा सिंह
मीडिया से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के विधायक दल और आला कमान फैसला लेंगे लेकिन वीरभद्र परिवार को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में BJP ने हार स्वीकारी इस्तीफा देंगे जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसी के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में पुरानी परंपरा बरकरार रही एक बार फिर यहां पर सत्ताधारी पार्टी को गद्दी गंवानी पड़ी।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: भपेश बघेल सहित की वरिष्ठ नेता शिमला के लिए रवाना
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को साफ बढ़त मिलती दिख रही है। इसी बीच पार्टी को ‘ऑपरेशन लोटस’ का भी डर सता रहा है। पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शिमला पहुंच रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता शामिल हैं।
Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result News Updates । By-Election Assembly Election Results । Gujarat Himachal Assembly Election Results 2022 Live Updates
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: CM पर फैसला आलाकमान लेगाः प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत तय है लेकिन मुख्यमंत्री के लिए आला कमान फैसला लेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के जीते हुए विधायकों होटल ले जाया जाएगा।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर परंपरा बरकरार है बीजेपी के बाद कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रही है। वहीं हिमाचल में कांग्रेस को अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी, अपने विधायकों को मोहाली के रेडिसन होटल ले जाने की तैयारी में है। उधर, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि हमें ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर नहीं है। 10 सूत्रीय वादा पूरा करेंगे।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: बढ़त के बाद भी परिणाम आने तक का इंतजार हैः वघेल
रायपुर में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा, “हालांकि कांग्रेस हिमाचल में कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, लेकिन कई अन्य सीटों पर कांटे की टक्कर है। हमें चुनाव परिणाम घोषित होने तक इंतजार करना चाहिए।”
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: कांग्रेस जीत की ओर लेकिन डर के साथ
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस लगभग 40 सीटों पर आगे है। बीजेपी के खाते में 26 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस एक ओर जहां सरकार बनती देख मिठाई बांट रही है तो वहीं कांग्रेस के बड़े नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को डर है कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को अपने पाले में लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: लाहौल स्पीति में कांग्रेस की जीत
हिमाचल प्रदेश की लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर कांग्रेस जीत गई है। इस सीट से कांग्रेस ने रवि ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया था। रवि ठाकुर ने पार्टी आलाकमान को निराश नहीं किया और इस सीट पर जीत दर्ज की।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की सरकार!
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। ताजा रुझानों के हिसाब से राज्य में कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी से बागी हुए तीन प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: जयराम ठाकुर की जीत
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और सेराज सीट से बीजेपी उम्मीदवार जयराम ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है। वह 20 हजार से अधिक मतों से जीते। हालांकि कांग्रेस ने अभी भी पूरे राज्य की 35 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: सुंदरनगर सीटे से जीती बीजेपी, जयराम ठाकुर के दो मंत्री पीछे
मंडी की सुंदरनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीटे से बीजेपी के राकेश कुमार जामवाल जीत गए हैं। वहीं कसौली विधानसभा सीट पर जयराम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल पीछे चल रहे हैं।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: रुझानों में फिर कांग्रेस आगे
हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती के 2 घंटे बीत चुके हैं। दो घंटों की गिनती के बाद जो रुझान सामने आए हैं उसमें कांग्रेस 36 और बीजेपी को 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें दिख रही हैं।
Himachal Pradesh Election Result 2022: क्या बदलेगा रिवाज?
पहाड़ों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार सत्ता की चाभी निर्दलियों के पास रहेन वाली है। अभी तक जो रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी और कांग्रेस 32-33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलियों के काते में तीन सीट जाती दिख रही है।
Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर
हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से 60 पर रुझान सामने आए हैं। इसमें कांग्रेस 30 तो बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है।
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022: पोस्टल बैलट काउंटिंग में बीजेपी को बढ़त
वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। पोस्टल बैलट काउंटिंग में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022: खुल गए स्ट्रॉन्ग रूम के ताले
हिमाचल प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों पर स्ट्रॉन्ग रूम के ताले 7.30 बजे खुल गए हैं। 8 बजे से मतगणना चालू हो जाएगी। मतगणना स्थल पर चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी पहुंच चुके हैं।
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022: मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी को मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है।
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022: हिमाचल में जारी रहेगा रिवाज?
साल 1985 से ही हिमाचल प्रदेश में ऐसी रवायत रही है कि यहां हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है। इसी रिवाज के आधार पर कांग्रेस को उम्मीद है कि उसकी वापसी होगी। वहीं बीजेपी राज्य में दोबारा सरकार बनाकर नया रिकॉर्ड बनाना चाह रही है।
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022- इन दिग्गजों की साख दांव पर
इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजनीति के कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur), पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मैदान में हैं।
भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम (Chetram Thakur) से है। कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से पर्चा भरा था। इनका मुकाबला भाजपा के रवि मेहता से है। बता दें विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें – Assembly Election Results 2022: गुजरात, हिमाचल विधानसभा चुनाव और 5 राज्यों में हुए उपचुनाव के जानें ताजा अपडेट
पिछले चुनाव में अपनी सीट हार जाने वाले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़े थे। इनका मुकाबला पिछली बार की तरह ही इस बार भी कांग्रेस के सतपाल रायजादा से था। सत्ती लगातार दो बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 का विधानसभा चुनाव भी पार्टी ने सत्ती की अध्यक्षता में ही लड़ा था। तब भाजपा तो 44 सीट जीतकर सरकार बनाने में कामयाब रही थी लेकिन सत्ती अपनी सीट नहीं बचा सके थे।
एग्जिट पोल- बदल सकता है ट्रेंड
एग्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा की सरकार बनते दिखाया गया था। हालांकि यह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ट्रेंड के विपरीत है।

पिछले चुनाव में भाजपा को मिले थे 48.79% वोट
68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। वोट शेयर की बात करें, तो भाजपा को 48.79 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.6 प्रतिशत वोट मिले थे।
2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो भाजपा का वोट शेयर 38.47 प्रतिशत और कांग्रेस का 42.81 प्रतिशत था। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 43.78 प्रतिशत और कांग्रेस का 38.90 प्रतिशत था। ऐसा देखा गया है कि हिमाचल में 4 से 8 प्रतिशत वोट शेयर के अंतर से सरकार बनती रही है।
75 प्रतिशत हुआ था मतदान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों पर 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। 2017 में यह आंकड़ा 75.57 प्रतिशत और 2012 में 73.5 प्रतिशत था।