पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक कारोबारी के दफ्तर में शुक्रवार को पुलिस का भेष बनाकर आए लुटेरों ने रेड के बहाने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये लूट लिए। यह घटना बिल्कुल बॉलीबुड फिल्म स्पेशल 26 से मेल खाती है, उस फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी टीम ऐसे ही घटना को अंजाम देती थी। धोखाधड़ी का एहसास होने पर कारोबारी ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि लुटेरों ने दक्षिणी कोलकाता के कारोबारी को बताया कि वे पुलिस डिटेक्टिव हैं और प्रतापादित्य रोड पर स्थित उनके ऑफिस में भारी मात्रा में बिना हिसाब-किताब वाले कैश की तलाशी लेने आए हैं, जिसके बारे में उन्हें सूचना दी गई थी।

कारोबारी और कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए

पुलिस ने आगे बताया कि लुटेरों ने पहले कारोबारी को फर्जी पहचान पत्र दिखाए और फिर कारोबारी और उनके कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए। लुटेरों ने कर्मचारियों को धमकाया कि उनसे ऑफिस में रखे कैश के बारे में पूछताछ की और पता लगाया कि वह एक वॉल्ट (तिजोरी) में रखा है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने स्टाफ से जबरन तिजोरी खुलवाई और 2 करोड़ रुपये लेकर भाग गए।

कुछ घंटों बाद, स्थानीय पुलिस से बात करने पर कारोबारी और उनके कर्मचारियों को पता चला कि वे लुटेरों के एक गिरोह का शिकार बने थे। इसके बाद टॉलीगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने छापेमारी में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

शनिवार को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया और उसके पास से पांच रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की विश्लेषण करके लुटेरों की पहचान की।

गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है और लूटे गए बाकी पैसे बरामद करने की कोशिश में जुट गई है। कोलकाता पुलिस का डिटेक्टिव डिपार्टमेंट भी इस जांच में शामिल है।

यह भी पढ़ें: टीएमसी के अब तक 15 बैंक खाते फ्रीज, एक हजार करोड़ फंसे, कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची पार्टी

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 12 और बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए। एक दिन पहले ही पार्टी को कथित तौर पर 440 करोड़ रुपये के तीन अकाउंट को आंशिक रूप से ऑपरेट करने की इजाजत दी गई थी। अब तक कुल 15 टीएमसी बैंक अकाउंट फ्रीज किए जा चुके हैं, जिनमें कथित तौर पर करीब 1,000 करोड़ रुपये जमा हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें