Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चार्टर्ड एकाउंटेंट ने अपनी पत्नी की वैलेंटाइन की रात हत्या कर दी और झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि, पुलिस ने 18 घंटे के अदंर ही मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पहले जो मामला डकैती और हत्या का लग रहा था वो एक साजिश के तहत निर्मम हत्या का निकला। पीड़ित महक जो एक बैंककर्मी थी की उसके पति अंशुल धवन जो एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं ने हत्या की थी।
खुद ही पुलिस को दी सूचना
गुरुग्राम में कार्यरत अंशुल ने रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी की उसके घर में डकैतों ने धावा बोला और लूटपाट के दौरान उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। हालांकि, एक बार जब मामले की जांच शुरू हुई तो जांचकर्ताओं को कुछ लूप होल नजर आए और उन्होंने सख्ती से पूछताछ शुरू की।
अंशुल लगातार कहानियां बदलता रहा और वो डकैतों की वेशभूषा भी नहीं बता पाया जिससे पुलिस का शक उस पर गहराता चला गया। ऐसे में सख्ती से पूछताछ करने पर अंशूल टूट गया और पत्नी की हत्या का अपराध कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे महक के चरित्र पर शक था, जो गुरुग्राम स्थित एक निजी बैंक में काम करती थी। इस कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया।
मृतका के पिता को शुरू से था शक
महक के पिता कृष्ण कथूरिया को शुरू से ही अपने दामाद पर शक था। मर्डर के दौरान अंशुल ने कोई फिंगरप्रिंट न छोड़ने के लिए ग्लव्स पहने थे। उसने पहले महक का गला घोंटा और फिर कैंची से उसका गला काट दिया। हिसार के रहने वाले अंशुल और हांसी की रहने वाली महाक, दोनों की शादी पिछले साल 25 सितंबर को हुई थी।
