हरियाणा में दो मुस्लिम युवकों को गौ मांस ले जाने के आरोप में पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि जब वह डिस्चार्ज होंगे तब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल कथित गौ मांस की के परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया गया है।
क्या है मामला: दरअसल, पलवल और नूंह के रहने वाले शातिल अहमद और ताईद को इस्लामपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह कथित तौर पर ‘गौ रक्षक’ होने का दावा करने वाले लोगों ने गाय के मांस को जाने के आरोप में पीटा था। पिटाई से घायल हुए दोनों मुस्लिम युवकों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत सदर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष ने कहा कि उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
National Hindi News, 26 June 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शिकायतकर्ता का बयान: खुद को गौ रक्षक बताने वाली सेक्टर 9 की निवासी कविता कटारिया ने कहा, “मैं अपने साथी गौ रक्षकों के साथ गौशाला में थी। तभी सुबह करीब 5.30 बजे मुझे सूचना मिली कि नूंह की तरफ से कुछ वाहनों ट्रकों में गाय का मांस लाया जा रहा है। जो कि इसी रास्ते से जो दिल्ली की तरफ जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि इस्लामपुर गांव के पास 6 बजे के आसपास दो वाहनों को हमने रोक लिया। कटारिया के मुताबिक लेकिन जैसे ही हमने उन्हें बाहर निकलने के कहा तो चार लोग वाहनों से बाहर निकलकर भागने लगे। इसके बाद जब हमने वहां के अंदर देखा तो हमें मांस मिला। इस दौरान गौ रक्षकों ने भाग रहे दो वाहन चालकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस बीच लोगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया, लेकिन मैंने तुरंत पुलिस को फोन कर बुला लिया।
पुलिस का बयान: बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को पिटाई में हल्की चोटें आईं हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा कि उन्हें छुट्टी देने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। साथ वाहनों में पाया गया मांस परीक्षण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा गया है। दो लोगों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। मामले की जांच की जा रही है।