Haryana Local Body Election Results 2022 (हरियाणा नगर निकाय चुनाव) Updates: हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया है। भारतीय जनता पार्टी को 22 और जननायक जनता पार्टी को तीन सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं 19 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जबकि एक-एक सीट पर आप और इनेलो ने जीत दर्ज की है।
समालखा से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल 2625 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने। उन्हें कुल 9704 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार संजय बेनीवाल रहे, जिन्हें 7079 वोट मिले। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह छौक्कर को कुल 1273 वोट मिले, जो चौथे स्थान पर रहे। पिहोवा में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणि 300 वोटों से विजयी हुए। अधिकतर सीटों पर भाजपा उम्मीदवार या तो जीत गए हैं या फिर आगे चल रहे हैं। सोनीपत की तीनों सीटों पर पार्टी को जीत मिली है।
दूसरी तरफ नारायणगढ़ से कांग्रेस समर्थित रिंकी वालिया 1061 वोट से जीतकर चेयरमैन बनीं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी प्रीतपाल कौर रही। उन्हें 3054 वोट मिले। ममता रानी 2701 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी अनीता कुमारी कुल 1124 वोट, बसपा प्रत्याशी कमला देवी को 955 वोट, इनेलो से अमिता साहनी को 255 वोट मिले।
19 जून को हुए चुनावों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन, इनेलो और आम आदमी पार्टी ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा, जबकि कई कांग्रेसी निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में साढ़े तीन हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है।
शुरुआती नतीजों में शाहाबाद में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे गौरव बेदी चुनाव हार गए हैं। यहां जजपा विधायक रामकरण काला के समर्थित उम्मीदवार जसवीर सैनी विजयी हुए है।
इससे पहले मतदान में रेवाड़ी में बावल नगरपालिका समिति में सबसे अधिक 84.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसकी तुलना में, भिवानी और झज्जर नगरपालिका परिषदों ने 63.6 और 61.60 पर थोड़ा कम प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड थे, 12.60 लाख पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 6,63,870 पुरुष, 5,96,095 महिला और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता थे।
Haryana Civic Body Election Results 2022 Live Updates: हरियाणा शहरी निकाय चुनाव 2022 में आज 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं के लिए काउंटिंग चल रही है। जानें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट
हरियाणा की सियासत में इनेलो खराब प्रदर्शन रहा। 46 निकायों के चुनाव नतीजे पार्टी के लिए संतोषजनक नहीं रहे। मंडी डबवाली नगर परिषद में ही पार्टी चिन्ह पर चेयरमैन उम्मीदवार टेक चंद को जीत पाए। उन्हें 9953 वोट मिले। प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला स्थानीय नगरपालिका में अपना गढ़ नहीं बचा सके। यहां निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई। हालांकि, पंजाब राज्य की सीमा के साथ लगते कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद नगरपालिका में जरूर निशा ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला।
कालका नगर परिषद को पहला प्रधान मिल गया है। बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा लांबा ने 6481 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थिक उम्मीदावर पवन कुमारी शर्मा को मात दी है। लांबा ने जीत का श्रेय सीएम मनोहर लाल खट्टर और पार्टी संगठन को दिया है।
हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीटों पर जीत मिली है। 19 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इनेलो जीत दर्ज की है।
गन्नौर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी ने कांग्रेस उम्मीदवार को छह हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी को 5505 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण एलाबादी ने हरा दिया है। उधर, राजौंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी बबीता रानी 1112 मतों से जीत गई हैं।
भाजपा समर्थित भारती पंवार को महेम नगर समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। भारती ने निर्दलीय प्रत्याशी अमरीत को हराया। इसके अलावा कई सीटों पर अभी गिनती जारी है।
यमुनानगर की सधौरा नगर परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शालिनी 2,135 मतों से अध्यक्ष चुनी गईं। घरौंदा नगर परिषद चुनाव में भाजपा के कमल जीत लाडी 5,108 मतों के साथ अध्यक्ष चुने गए, जबकि आप के सुरिंदर सिंगला 5,077 मतों के साथ उपविजेता रहे
शाहाबाद नगर परिषद के 19 वार्डों में से सदस्यों की सभी 19 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि जजपा उम्मीदवार अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।
नांगल चौधरी और महेन्द्रगढ़ नगर पालिका सीटों पर प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। नांगल चौधरी से प्रीति सैनी ने 147 वोटों और महेन्द्रगढ़ से रमेश सैनी ने 4398 मतों से विजयी घोषित हुए।
कुरुक्षेत्र के लाडवा में भाजपा उम्मीदवार साक्षी खुराना चेयरमैन बनी। उनकी सास, जेठानी और पति बने पार्षद। लगातार तीसरी बार खुराना एंड कंपनी का लाडवा पर कब्जा। सास पूर्व चेयरमैन कौशल्या खुराना, पति अमित खुराना, जेठानी स्मृति खुराना।
कुंडली में भाजपा प्रत्याशी शिमला देवी ने जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंजलि को 77 वोट से हरा दिया।हांसी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
साढौरा नगर पालिका के चेयरमैन पर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा ने प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित निशा अग्रवाल को 122 वोट से पराजित कर दिया।
बहादुरगढ़ नगर परिषद में भी कमल खिला है। भाजपा की सरोज 2563 वोट से जीत गई है। सरोज को 27415 वोट मिले। दूसरे स्थान पर इनेलो की मोनिका राठी रही. मोनिका को 24852 वोट मिले। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय रामभतेरी तीसरे स्थान पर रही। रामभतेरी को 18311 वोट मिले।
यमुनानगर के सधौरा में निर्दलीय वार्ड के उम्मीदवार सरजीवन कुमार ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय दीप ने परिणाम पर आपत्ति जताते हुए पुनर्गणना की मांग की है।
फतेहाबाद नगर परिषद से भाजपा के राजिंदर सिंह खिची ने अध्यक्ष पद जीत लिया है। पार्टी को कई अन्य नगर परिषदों में अध्यक्ष पद पर सफलता मिली है। इसके अलावा पार्टी ने कई क्षेत्रों में सदस्य पदों पर भी अच्छी जीत हासिल की है।
कुरुक्षेत्र में नगर निकाय चेयरमैन पद के चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। कुरुक्षेत्र की पिहोवा और लाडवा नगर पालिका में चेयरमैन की सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आशीष चक्रपाणी और साक्षी खुराना ने जीत हासिल की है।
करनाल जिले में भाजपा अध्यक्ष तराओरी और असंध नगर समितियों के दो पदों पर हार गई और घरौंदा नगर समिति के अध्यक्ष पद पर 31 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की।
इनेलो समर्थित टेक चंद छाबड़ा ने सिरसा में मंडी डबवाली नगर परिषद से कांग्रेस समर्थित विनोद बंसल को 2150 मतों से हराकर अध्यक्ष चुनाव जीता। महेंद्रगढ़ नगर समिति से भाजपा के रमेश सैनी ने अध्यक्ष पद का चुनाव 4,600 मतों से जीता।
हांसी नगर परिषद से निर्दलीय रमेश ने अध्यक्ष पद जीता और बरवाला नगर समिति के अध्यक्ष पद पर रमेश बैटरीवाला ने जीत हासिल की। झज्जर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा के जिले सिंह सैनी ने जीत हासिल की।
राज्य के कई शहरों में उम्मीदवारों के जीत-हार का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जगह परिणाम आ गए हैं, जबकि कई जगह अब भी मतगणना जारी है। सोहना नगर परिषद के चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी को बढ़त मिली है। मतगणना के पहले राउंड में अंजू देवी को कुल मत में से 673 मत मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ललिता को 458 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 479 मत मिले। दूसरे राउंड की मतगणना में अंजू को 555, ललिता को 820 और प्रीति बागड़ी को 142 मिले। तीसरे राउंड की गणना में भाजपा की अंजू देवी को 1077 और आप की ललिता को 564 मत मिले। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की अंजू देवी को 1017, आम आदमी पार्टी की ललिता को 569 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 435 मत मिले हैं। मतों की गणना कुल 15 राउंड में होनी है।
इस्माइलाबाद नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की निशा गर्ग चेयरपर्सन का चुनाव जीत गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झज्जर नगर परिषद में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। झज्जर में भाजपा के जिले सिंह सैनी 6124 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने हैं। उधर, उचाना में विकास काला चेयरमैन बने हैं। काला पहले पार्षद रहे हैं। किसान संगठनों से जुड़े हैं। असंध में निर्दलीय सतीश कटारिया चेयरमैन बने हैं।
सोनीपत के गोहाना नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी रजनी विरमानी ने जीत दर्ज की है। गन्नौर और कुंडली नगर पालिका में भी कमल खिला है। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में भाजपा को सफलता मिली है।
हरियाणा शहरी निकाय चुनाव 2022 के लिए 19 जून को मतदान संपन्न हुआ। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए वोट डाले गए। 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य 19 जून को ईवीएम में बंद हो गया। हरियाणा की 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड हैं, इनमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार किस्मत आजम रहे हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं शामिल हैं। 456 वार्डों में 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन भी लिया गया है, अब बचे हुए 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है,इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं शामिल हैं1