Haryana Municipal Election Results: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में महापौर चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को झटका
Haryana Municipal Election Results 2020, Haryana MC Election/Chunav Result 2020: राज्य में 27 दिसंबर को संपन्न हुए निकाय चुनाव में सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए पहली बार सीधे वोट डाले गए थे।

Haryana Municipal Election Results: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन को बुधवार को उस समय झटका लगा जब महापौर की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में उसे सिर्फ एक जगह ही कामयाबी मिल सकी। अंबाला, पंचकुला और सोनीपत शहरों में महापौर पद के लिए रविवार को चुनाव हुए थे। भाजपा को पंचकुला में जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा वहीं कांग्रेस और हरियाणा जन चेतना पार्टी ने क्रमशः सोनीपत और अंबाला में जीत हासिल की।
यह पहला मौका था कि तीन शहरों में महापौर पदों के लिए प्रत्यक्ष चुनाव हुए थे। दो साल पहले हरियाणा के पांच शहरों में महापौर चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 2018 में हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में महापौर के चुनाव जीते थे। इस साल नवंबर में, सत्तारूढ़ गठबंधन को उस समय झटका लगा था जब सोनीपत में बडोदा विधानसभा उपचुनाव जीतने में उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
Highlights
सोनीपत नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के ललित बत्रा लगभग 14 हजार वोटों से जीते हैं।
हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने जीत दर्ज की है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गढ़ माने जाने वाले हिसार के उकलाना और रेवाड़ी के धारूहेड़ा में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा-जजपा की हार हुई है।
हरियाणा के सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन को नगरपालिका चुनावों में झटका लगा है। सोनीपत और अंबाला में महापौर दौड़ में गठबंधन के प्रत्याशी हार गए।
सिरसा में वार्ड 29 के उपचुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी की निशा बजाज ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा मल्होत्रा पर 422 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा की अंजनी मेहता को 630, कांग्रेस की रेखा मौर्य को 355 वोट मिले।
उकलाना नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से कड़ी टक्कर के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सुशील साहू ने भाजपा के साथ मिलकर लड़े जजपा के उम्मीदवार महेंद्र सोनी को 419 वोट से हराया है।
प्रदेश में नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद सांपला नगर पालिका चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पूजा विजयी हुई हैं। जीत के बाद प्रशंसकों ने उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया। यहां वार्ड नंबर 4 से सरिता सैनी विजयी हुईं।
धारूहेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह को जीत हासिल हुई। कंवर सिंह को कुल 3048 वोट मिले। कंवर सिंह धारूहेड़ा के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। संदीप बोहरा को 2416 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे मानसिंह 1657 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस साल नवंबर में, सत्तारूढ़ गठबंधन को उस समय झटका लगा था जब सोनीपत में बडोदा विधानसभा उपचुनाव जीतने में उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
दो साल पहले हरियाणा के पांच शहरों में मेयर चुनावों में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 2018 में हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में महापौर के चुनाव जीते थे। इस साल नवंबर में, सत्तारूढ़ गठबंधन को उस समय झटका लगा था जब सोनीपत में बडोदा विधानसभा उपचुनाव जीतने में उसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
पंचकुला में भाजपा और कांग्रेस ने क्रमशः नौ और सात सीटें जीतीं वहीं जजपा को दो सीटें मिलीं। रेवाड़ी नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव में भाजपा की पूनम यादव विजयी रहीं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार उपमा यादव को 2,087 मतों से हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
भाजपा-जजपा गठबंधन धारुहेड़ा, सांपला और उकलाना में नगरपालिका समितियों का अध्यक्ष पद हासिल करने में विफल रहा। वहां निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत हासिल हुयी। धारुहेड़ा से कंवर सिंह, सांपला से पूजा और उकलाना में सुशील साहू वाला विजयी हुए।
अंबाला में भाजपा ने 20 में से आठ, एचजेसीपी ने सात, कांग्रेस ने तीन और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने दो सीटें जीतीं। सोनीपत में भाजपा ने 10 वार्ड में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को नौ सीटें मिलीं, वहीं एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ।
भाजपा के कुलभूषण गोयल पंचकूला में नए मेयर होंगे। उन्होंने कांग्रेस की उपिंदर कौर अहलूवालिया को 2,057 वोटों से हराया। पंचकूला में 1,333 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का प्रयोग किया। सोनीपत में कांग्रेस ने महापौर का चुनाव जीता। पार्टी के निखिल मदान ने भाजपा के ललित बत्रा को 13,818 मतों से पराजित किया।
अंबाला में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी और हरियाणा जन चेतना पार्टी (एचजेसीपी) की उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वंदना शर्मा को 8,084 मतों से हराया। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे।
27 दिसंबर को सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लिए मतदान हुआ था।
डीप्टी सीएम मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी इस स्थानीय निकाय चुनाव में अपने ही गढ़ हिसार के उकलाना और रेवाड़ी के धारुहेरा में हार गई है।
सोनीपत नगर निगम के नतीजे आ गए हैं। यहां मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस के निखिल मदान को भारी मतों से जीत मिली है। उन्होंने यहां से भाजपा के ललित बात्रा को हराया है। निखिल को जहां 72118 वोट मिले वहीं ललित बात्रा को 58300 वोट मिले हैं।
पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल मेयर पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की उपिंदर आहलूवालिया को हरा दिया। पंचकूला में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिलीहै। कांग्रेस ने सात और 2 सीटें जजपा के खाते में आई हैं। इसके अलावा दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
मेयर - शक्ति रानी शर्मा (जनचेतना पार्टी)किस वार्ड से कौन जीतावार्ड 1 - जनचेतना पार्टी जसबीर सिंह, वार्ड 2- जनचेतना पार्टी फकीर चंद विक्रम, वार्ड 3- भाजपा मनीष आनंद, वार्ड 4- डेमोक्रेटिक फ्रंट टोनी चौधरी, वार्ड 5- कांग्रेस राजेश मेहता, वार्ड 6- भाजपा अर्चना छिब्बर, वार्ड 7- भाजपा मोनिका मल, वार्ड 8- भाजपा मीना ढींगरा, वार्ड 9- कांग्रेस मेघा गोयल, वार्ड 10- कांग्रेस मिथुन वर्मा, वार्ड 11- जनचेतना पार्टी राजिंदर कौर, वार्ड 12- जनचेतना पार्टी अमदनीप कौर, वार्ड 13- भाजपा यतिन बंसल, वार्ड 14- डेमोक्रेटिक फ्रंट रूबी सौदा, वार्ड 15- भाजपा शोभा पुनिया, वार्ड 16- भाजपा हितेश जैन, वार्ड 17- जनचेतना पार्टी राणो देवी, वार्ड 18- जनचेतना पार्टी सरदूल सिंह, वार्ड 19- जनचेतना पार्टी राकेश कुमार और वार्ड 20- भाजपा की प्रीति सूद ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कुल 20 पार्षदों में से भाजपा के 8, जनचेतना पार्टी के 7, कांग्रेस के 3 और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के 2 पार्षद जीते हैं।
पार्षद चुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली है। 20 में से भाजपा के 10 पार्षद बने। 9 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। एक पार्षद निर्दलीय चुना गया। सोनीपत में बरोदा के बाद भाजपा को लगातार दूसरी हार मिली। वहीं जजपा ने 5 वार्डों से चुनाव लड़ा था, सभी पर उसे हार मिली। वहीं अंबाला में 11वें राउंड के बाद हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा 6229 वोटों से आगे चल रही हैं। पंचकूला में वार्ड नंबर दो से सुरेश वर्मा विजयी घोषित। वार्ड नंबर आठ से भाजपा के हरेंद्र मलिक को जीत मिली।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका यहां पर कोविड-19 का इलाज चल रहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय विज अब अंबाला स्थित अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। गत कुछ दिनों से विज की सेहत में सुधार देखा गया है। उन्हें 15 दिसंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विज ने एक हफ्ते पहले ट्वीट कर कहा था, ‘‘ईश्वर की असीम कृपा, डॉक्टरों की दिन-रात की मेहनत और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मुझे आईसीयू से एक कमरे में स्थानांतरित किया गया है। आप सभी को धन्यवाद।’’ गौरतलब है कि उनके पास हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार है।
पंचकूला में 28वें राउंड में भाजपा को 47973 वोट मिले। भाजपा 2550 वोट से आगे चल रही है। कांग्रेस को 45423 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया मतगणना केंद्र से बाहर निकली।
वार्ड नंबर सात से कांग्रेस की प्रत्याशी उषा रानी विजेता बनी। पंचकूला में 18वें राउंड में बीजेपी को 33374 वोट मिले। कांग्रेस को 18वें राउंड में 28155 मिले। 5219 वोट से बीजेपी आगे है। पंचकूला के वार्ड नंबर तीन से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल को जीत मिली। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमेल कौर विजेता बनीं।
पंचकूला वार्ड नं 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने 1200 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका हुड्डा को हराया।
सिरसा वार्ड उपचुनाव में एचएलपी समर्थित उम्मीदवार निशा बजाज ने जीत दर्ज की है। भाजपा- जजपा गठबंधन को झटका लगा है. उसका उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा। उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के महेंद्र को 419 वोटों से हराया।
सोनीपत निगम चुनाव मेयर पद पर कांग्रेस उमीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 14वें राउंड में कांग्रेस 55340 औऱ बीजेपी 49369 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस 5971 मतों से बीजेपी पर बढ़त बनाई हुई है. काउंटिंग जारी है।
पंचकुला में 11वें राउंड के बाद बीजेपी 16,202 और कांग्रेस 13,285 वोटों से आगे चल रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर करीब 4000 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। वहीं सोनीपत मे कांग्रेस उम्मीदवार 10वें राउंड के बाद 4,332 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंबाला में 11वें राउंड के बाद हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा 6229 वोटों से आगे चल रही हैं। सोनीपत में 15वें राउंड के बाद कांगेस 6400 वोट से आगे चल रही है।
उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के महेंद्र को 419 वोटों से हराया है। वहीं सांपला नगर पालिका चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूजा ने बीजेपी को हराया। पूजा को 6428 वोट, जबकि सोनू वाल्मीकि को केवल 2468 वोट मिले।
रेवाड़ी नगर परिषद भाजपा की चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार पूनम यादव 951 वोट से आगे चल रही हैं। छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, अभी 10 राउंड होने बाकी हैं। कांग्रेस के विक्रम यादव 6207 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव 9677 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं
सोनीपत में वार्ड 16 से 20 तक कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं अंबाला में सातवें राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा फिर आगे हो गई हैं। वे 332 वोटों से आगे चल रही हैं। पंचकूला में आठवें राउंड में बीजेपी को 14242 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 8वें राउंड में 12044 वोट मिले। 2198 वोट से बीजेपी आगे है।
पंचकूला में सात राउंड की मतगणना के बाद के बाद भारतीय जनता पार्टी 1600 वोटों से आगे चल रही हैं। अंबाला में चार राउंड के बाद शक्ति रानी शर्मा 1956 वोटों से आगे चल रही हैं।
अंबाला में भाजपा पीछे चल रही है। हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा को तीसरे राउंड तक 7669 और भारतीय जनता पार्टी की डॉ. वंदना शर्मा को 6210 वोट मिल चुके हैं।
सोनीपत के डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतगणना केंद्र के पास भीड़ जमा नहीं होने देंगे। मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ राउंडवाइज की जाएगी। लोग अफवाहों से दूर रहकर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखें। जिस प्रकार निगम चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है, उसी प्रकार से मतगणना भी व्यवस्थित ढंग से करवाई जाएगी।
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को नगर निगम चुनावों के लिए ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल का दौरान अधिकारियों की बैठक ली। उधर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आइजी अंबाला रेंज वाई पूर्ण कुमार भी पहुंचे।
किसान आंदोलन के बीच आने वाले नतीजे प्रदेश की राजनीति तय करेंगे। एक महीने से अधिक समय से जारी किसान आंदोलन का हरियाणा की राजनीति पर असर पड़ा है। वहीं आज किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत होने वाली है। ऐसे में सभी की निगाहें हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे पर होंगी।
नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। हरियाणा के सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लिए 27 दिसंबर को मतदान हुए थे।
पंच और उपप्रधान का चुनाव बैलेट पेपर से ही होना है, जिसके लिए लगभग 2 करोड़ और 1.5 लाख बैलेट पेपर की जरूरत होगी। आयोग के इस नोटिस के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचायत चुनाव फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित करवाए जा सकते हैं। इससे 21 जनवरी 2021 से पहले चुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है।
हरियाणा के तीन नगर निगम सहित सात निकाय चुनाव रविवार को संपन्न हुए हैं। मेयर की सीधे वोटिंग को लेकर हरियाणा का यह पहला चुनाव है। इससे पहले पार्षद ही मेयर को चुनते थे।