हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए जारी गिनती के बीच भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। नायब सिंह सैनी ने भी बीजेपी उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। बुधवार को अंबाला, पंचकुला और सोनीपत नगर निगमों के लिए मतगणना शुरू हुई जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी के महापौर पद के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों की गिनती बुधवार सुबह 8 बजे शुरू हुई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। मैं सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी राज्य में लगातार झूठ फैला रही है। पंचकुला में मतगणना जारी है। इस क्षेत्र में 10 दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है। इन 10 दौर की मतगणना के बाद श्याम लाल बंसल 17,500 वोटों के अंतर से आगे हैं। सभी दौर की मतगणना पूरी होने के बाद हम पंचकुला में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।”

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। प्रवक्ता ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, ​​बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव और सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर समितियों में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी। बुधवार को घोषित परिणामों के अनुसार, धारूहेड़ा में भाजपा के सत्यनारायण उर्फ ​​अजय जांगरा ने निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल को 6,236 वोटों से हराया जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

सांपला में बीजेपी के प्रवीण ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित को 687 वोटों से हराया। वहीं, उकलाना में भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी से 2,806 वोटों से हार गईं। तोहाना, झज्जर, राजौंद, ताराओरी, कनीना और सधौरा की नगर परिषदों और नगर समितियों में भी एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव हुए।

अब तक सामने आए आधिकारिक रुझानों के अनुसार, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। अंबाला महापौर पद के लिए भाजपा की अक्षिता सैनी कांग्रेस की उम्मीदवार कुलविंदर कौर से आगे चल रही थीं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया रानी तीसरे स्थान पर थीं। पंचकुला में, महापौर पद के लिए भाजपा के श्यामलाल बंसल कांग्रेस की सुधा भारद्वाज से आगे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

सोनीपत में महापौर पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कमल दीवान से आगे चल रहे हैं जबकि आईएनएलडी के आनंद कुमार तीसरे स्थान पर हैं। अंबाला और पंचकुला में 20-20 वार्डों और सोनीपत में 22 वार्डों के लिए मतदान हुआ। फिलहाल पंचकुला, अंबाला और सोनीपत के तीनों नगर निगमों में मौजूदा महापौर भाजपा से हैं।

गृह मंत्री अमित शाह समेत यूपी-राजस्थान, दिल्ली के सीएम ने घटाया वाहनों का काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ईंधन बचाओ’ अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले का आकार घटाकर आधे से भी कम कर दिया। वहीं, भाजपा शासित राज्यों ने प्रधानंमत्री की अपील का अनुसरण करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले का आकार घटा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें