गुरुग्राम में शुक्रवार रात बिजली संकट पैदा हो गया। शहर के सेक्टर-72 स्थित 220 KVA पावर सब-स्टेशन का ट्रांसफॉर्मर जलने से शहर के 7 पावर हाउस प्रभावित हो गए जिसके बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसका असर रैपिड मेट्रो पर भी पड़ा और सर्विस बीच रास्ते में ठप हो गई। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण कई मेट्रो ट्रेनें रुक गईं और कुछ यात्रियों को ट्रैक पर पैदल बाहर निकलना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्टर-38 से 57, गोल्फ कोर्स रोड और आसपास के इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर 72 स्थित 220 किलोवाट के पावर सबस्टेशन का मुख्य ट्रांसफार्मर आग लगने से गिर गया जिससे शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एक मेट्रो ट्रेन के पटरी पर खराब हो जाने के बाद फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Gurugram: ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण 7 प्रमुख सब स्टेशन बंद

ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण सात प्रमुख सब स्टेशन बंद हो गए, जिससे कई आवासीय और कमर्शियल इलाकों में बिजली की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। प्रभावित सब स्टेशनों में सेक्टर 15, सेक्टर 38, सेक्टर 44, सेक्टर 46, सेक्टर 52, सेक्टर 56 और मारुति 66 केवीए पावर हाउस शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप, शहर के सेक्टर 38 से लेकर सेक्टर 57 तक के क्षेत्रों के साथ-साथ सेक्टर 15 भाग 1 और 2 और सेक्टर 18 में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो सेवाएं प्रभावित

बिजली गुल होने से गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं और परिचालन बाधित रहा। मेट्रो के लंबे समय तक न चलने से परेशान यात्री ट्रैक पर पैदल ही चलकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम फिलहाल जारी है लेकिन क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को ठीक करने में लगभग 8 से 10 घंटे लगने की उम्मीद है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति और मेट्रो संचालन पूरी तरह से बहाल हो जाएगा। DMRC के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित HVPNL के सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण रैपिड मेट्रो प्रभावित हुई।

दिल्ली के पीतमपुरा में हंगामा

दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध मदरसे को लेकर शुक्रवार को हंगामा हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मदरसे की दीवार को गिरा दिया। उनका आरोप था कि यहां पर अवैध ढंग से डीडीए की जमीन पर मदरसा बनाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें