दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन के स्तर को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कई तरह के प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बुधवार को गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। गुरुग्राम में 5 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक यह प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसमें सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ का वर्क फ्रॉम होम का नियम प्रमुख है।

गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर ने ट्वीट कर बताया कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) के निर्देशों का पालन करते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक पूरे जिले में एयर पॉल्यूशन को रोकने के लिए सावधानी बरतने के उपाय लागू करने का आदेश दिया है।

यह पाबंदियां रहेंगी लागू

गुरुग्राम जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, एयर पॉल्यूशन के चलते गुरुग्राम में 5 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक 50 फीसदी स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी लागू रहेगी। यह नियम सरकारी और प्राइवेट दोनों दफ्तरों में लागू होगा। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन एक्टिविटी, धूल उड़ाने वाली डेमोलिशन और आउटडोर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर भी पूरे जिले में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इन कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर रहेगी रोक

गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिले में धूल पैदा करने वाले आउटडोर कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन के कामों पर रोक रहेगी। ये रोक सड़क, हाईवे, फ्लाईओवर और पाइपलाइन जैसे लीनियर पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी लागू होगी। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में जरूरी प्रोजेक्ट्स और सेवाओं को इस आदेश में छूट दी है।

वर्क फ्रॉम होम का नियम सख्ती से हो लागू

जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके 50 परसेंट से ज्यादा स्टाफ फिजिकली न आएं, जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करें। ऑफिस को रोस्टर के हिसाब से अटेंडेंस रिकॉर्ड भी तैयार करके रखना होगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि इन नियमों के सख्ती से पालन होने के लिए लगातार मॉनिटिरिंग होगी। आदेश में कहा गया है कि संबंधित डिपार्टमेंट और एनफोर्समेंट एजेंसियां ​​रेगुलर और रोजाना इंस्पेक्शन करेंगी।

दिल्ली में आज का AQI

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के मुताबिक, बुधवार को सुबह 6:15 बजे आनंद विहार के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 297 रिकॉर्ड किया गया जो ‘Poor’ कैटेगिरी में आता है।

दिल्ली-एनसीआर में लागू है GRAP 2

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ने पर लागू होने वाला GRAP-2 (ग्रैप 2) प्रदूषण नियंत्रण का दूसरा चरण है। इसे तब लागू किया जाता है, जब हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ (AQI 201–300) से बढ़कर ‘बहुत खराब’ (AQI 301–400) होने की आशंका हो।

GRAP-2 के प्रतिबंध में निर्माण, ट्रैफिक, धूल और डीजल जनरेटर से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। यहां देखिए ग्रैप 2 में क्या-क्या प्रतिबंध लगे हैं।

क्षेत्रप्रतिबंध और उपाय
निर्माण कार्यनिर्माण स्थलों पर धूल रोकने के नियमों का सख्ती से पालन कराना।
ट्रैफिकजाम वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाना।
पार्किंगनिजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाना।
उद्योगप्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और ईंट भट्ठों की जांच बढ़ाना।
डीजल जनरेटरडीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू करना।
सड़केंमशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल बढ़ाना।
सार्वजनिक परिवहनमेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं बढ़ाना।
सरकारी कार्यालयदिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कार्यालयों के समय में बदलाव किया जा सकता है।
कचरा जलानाखुले में कचरा और अन्य चीजें जलाने पर रोक का सख्ती से पालन।
होटल और ढाबेतंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक तथा स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 400 पार पहुंचा AQI, खतरनाक श्रेणी में प्रदूषण का स्तर; एनसीआर में GRAP 2 के प्रतिबंध लागू

नवंबर का महीना शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘खतरनाक’ श्रेणी में जा पहुंचा है। मंगलवार को दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 451 तक पहुंच गया और इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 2 प्रतिबंध को लागू कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…